रिपोर्टर बब्लू जायसवाल
कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
कलेक्टर सुश्री बाफना ने जनपद पंचायत शाजापुर के ग्राम उमरियाताज में अमृत सरोवर निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान कार्य का सीमांकन करवाकर 2 दिवस में कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया की ग्राम पंचायत खोरियाएमा में हितग्राही भूराबाई/मांगीलाल के खेत तालाब का निरीक्षण कर ग्राम पंचायत के अन्य पात्र हितग्राहियों को खेत तालाब बनवाने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम पंचायत देवरीमुल्ला में बने तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवत्ता संतोषप्रद होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर ने देवरीमुल्ला में हितग्राही मूलक खेत तालाब निर्माण गोकुल/पूरा जी का कार्य गुणवत्ताहीन होने पर संबंधित ग्राम पंचायत के इंजीनियर एवं ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उनका वेतन रोकने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम पंचायत उमरियादया में प्रगतिरत अमृत सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पिचिंग में सुधार कर 7 दिवस में निर्माण कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमृत राज सिसोदिया व शाजापुर श्री जितेन्द्र सेंगर एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यपालन यंत्री सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh Department of Water Resources, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #WaterConservation #JansamparkMP #MadhyaPradesh #collectorshajapur #shajapur #शाजापुर


