• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

त्रिपुर सुंदरी मंदिर तेवर की चल-अचल संपत्तियों का सत्यापन की कार्यवाही प्रारंभ, दान पेटी से 95 लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण-रजत आभूषण मिले

by Manish Gautam Chiefeditor
June 13, 2026
in जबलपुर
0
त्रिपुर सुंदरी मंदिर तेवर की चल-अचल संपत्तियों का सत्यापन की कार्यवाही प्रारंभ, दान पेटी से 95 लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण-रजत आभूषण मिले
0
SHARES
26
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर तेवर स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर की चल एवं अचल संपत्तियों के सर्वेक्षण, सत्यापन, सूचीकरण एवं अभिलेखीकरण की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोरखपुर अनुराग सिंह के आदेश पर गठित समिति द्वारा प्रारंभ की गई कार्यवाही के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षित रखी गई सीलबंद पेटी को नियमानुसार खोला तथा उसमें रखे स्वर्ण एवं रजत आभूषणों सहित अन्य सामग्री का भौतिक सत्यापन और सूचीकरण किया गया। पूरी प्रक्रिया समिति के सदस्यों की उपस्थिति में पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई गई।
सत्यापन में पेटी से लगभग 26.17 किलोग्राम चांदी तथा करीब 200 ग्राम स्वर्ण आभूषण एवं सामग्री प्राप्त हुई। इनका विस्तृत विवरण तैयार कर अभिलेखों में दर्ज किया गया तथा सामग्री को सुरक्षित अभिरक्षा में रखने की कार्रवाई की गई। प्राप्त संपत्ति का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 95 लाख रुपये आंका गया है।
यह कार्यवाही अतिरिक्त तहसीलदार गोरखपुर, जनपद पंचायत जबलपुर के सीईओ एवं मंदिर समिति के सदस्यों की उपस्थिति में की गई। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने निर्देश दिए हैं कि मंदिर की सभी चल एवं अचल संपत्तियों का समुचित अभिलेखीकरण, संरक्षण और पारदर्शी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए, ताकि धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित रहे और भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता या दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि मंदिर की परिसंपत्तियां सार्वजनिक धार्मिक संपत्ति हैं और उनके संरक्षण के लिए जिला प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। साथ ही मंदिर की समस्त संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Tags: CM Madhya Pradesh #JansamparkMP #jabalpur
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*नाले पर अतिक्रमण से बिरसा मुंडा वार्ड में जलभराव, भड़के व्यापारी और निवासी*

*नाले पर अतिक्रमण से बिरसा मुंडा वार्ड में जलभराव, भड़के व्यापारी और निवासी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d