• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home Uncategorized

खाली पड़े थे एग्जाम हॉल, शिक्षकों ने घर-घर जाकर जगाई शिक्षा की अलख 3 किमी दूर बस्तियों से छात्रों को खुद लेकर आए शिक्षक, बचाया विद्यार्थियों का भविष्य जब शिक्षक बने अभिभावक: बस्ती से बच्चों को लाकर दिलाई परीक्षा

by Manish Gautam Chiefeditor
June 3, 2026
in Uncategorized
0
खाली पड़े थे एग्जाम हॉल, शिक्षकों ने घर-घर जाकर जगाई शिक्षा की अलख 3 किमी दूर बस्तियों से छात्रों को खुद लेकर आए शिक्षक, बचाया विद्यार्थियों का भविष्य जब शिक्षक बने अभिभावक: बस्ती से बच्चों को लाकर दिलाई परीक्षा
0
SHARES
2
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

VIDEO

कटनी। शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर तक अवसर पहुँचाने का संकल्प है। इस संकल्प की एक प्रेरक मिसाल बुधवार को आदिवासी अंचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैगवां में देखने को मिली।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260604-WA0006.mp4

कक्षा 9वीं एवं 11वीं की द्वितीय परीक्षा के दिन बुधवार की सुबह जब विद्यालय खुला, तो परीक्षा कक्ष लगभग खाली था। निर्धारित समय पर केवल एक छात्रा ही परीक्षा देने पहुँची थी। यह दृश्य देखकर विद्यालय परिवार चिंतित हो उठा। लेकिन हार मानने के बजाय प्राचार्य श्री विपिन तिवारी ने स्वयं जिम्मेदारी संभाली।

वे एक सहयोगी शिक्षक के साथ निजी वाहन से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित आदिवासी बस्तियों खुसरा और रामपुरा पहुँचे। वहाँ का दृश्य शिक्षा के सामने मौजूद चुनौतियों की कहानी कह रहा था। कुछ विद्यार्थी अभी नींद में थे, तो कुछ बिना किसी चिंता के इधर-उधर घूम रहे थे। अभिभावकों में भी परीक्षा को लेकर विशेष जागरूकता दिखाई नहीं दी।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260604-WA0004.mp4

इसके बावजूद शिक्षकों ने अपने दायित्व को केवल विद्यालय परिसर तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया, प्रेरित किया और अपने वाहन से विद्यालय लाकर परीक्षा में शामिल कराया। उल्लेखनीय है कि इन विद्यार्थियों में कई ऐसे भी थे जिन्होंने परीक्षा शुल्क तक जमा नहीं किया था, फिर भी उनका भविष्य प्रभावित न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए गए।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आदिवासी अंचलों में शिक्षा की अलख जगाने का अभियान लगातार जारी है। यह घटना बताती है कि जब शिक्षक केवल पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि मार्गदर्शक और अभिभावक की भूमिका निभाता है, तब शिक्षा की रोशनी दूर-दराज़ बस्तियों तक पहुँचती है।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260604-WA0005.mp4

सच तो यह है कि जब शिक्षक घर-घर पहुँचता है, तभी विद्यार्थी परीक्षा कक्ष तक पहुँच पाता है; और तभी शिक्षा अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त करती है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मध्यप्रदेश पुलिस के 59 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

मध्यप्रदेश पुलिस के 59 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d