• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पढुरंना

*प्रभारी कलेक्टर अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न* *पेयजल, पेंशन, अवैध निर्माण, सीएम हेल्पलाइन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 3, 2026
in पढुरंना
0
*प्रभारी कलेक्टर अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न*  *पेयजल, पेंशन, अवैध निर्माण, सीएम हेल्पलाइन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*
0
SHARES
172
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*योगेश गजभिये पांढुरना*. जिले में जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रभारी कलेक्टर अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, लंबित प्रकरणों, जन शिकायतों तथा विकास कार्यों की विभागवार गहन समीक्षा की गई।

बैठक में अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, डीएफओ सचिन एच.एन. नरगडी, संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा एवं नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रभारी कलेक्टर अग्रिम कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का समयबद्ध निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने भू-अभिलेख क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण कार्यों पर गंभीरता व्यक्त करते हुए तहसीलदार प्रेक्षा पाठक को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने वाटरशेड संबंधी गतिविधियों की प्रगति का जायजा लिया। ग्राम मड़कावाड़ा की जल आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को बड़ चिचोली एवं पठारा क्षेत्र में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल उपलब्धता से जुड़ी शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों की समीक्षा भी की गई। जनपद पंचायत सौसर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को रघुनाथ करोले के पेंशन प्रकरण की जांच कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। वहीं शिक्षा विभाग को कन्हैयालाल के पेंशन संबंधी प्रकरण का दो दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी कलेक्टर अग्रिम कुमार ने किसानों को खाद की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने सोसायटियों में खाद वितरण कार्य पूर्ण करने तथा आवश्यक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि आगामी कृषि कार्य प्रभावित न हों।

नगर पालिका पांढुर्णा के सीएमओ राजकुमार इवनाती को नीलकंठ श्मशान घाट मार्ग की मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जनपद सीईओ एवं पीएचई विभाग को बाहरी जल आपूर्तिकर्ताओं से जल कर (वॉटर टैक्स) की वसूली तथा संबंधित प्रकरणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए प्रभारी कलेक्टर श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा जिले में 92 प्रतिशत से अधिक संतुष्टि स्तर बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं प्रधानमंत्री जनजातीय सड़क योजना (PMJSY) विभाग को आमला ग्राम में प्रस्तावित पुलिया निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर नेहा सोनी से प्रयोगशाला में शेड निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। इसके अलावा किसानों से संबंधित शिकायतों, भू-अर्जन प्रकरणों एवं अतिक्रमण निवारण कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

खनिज विभाग को बग्गू-बिच्छू क्षेत्र में रेत उत्खनन संबंधी मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री सीखो-कमाओ योजना के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक के अंत में प्रभारी कलेक्टर अग्रिम कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, विकास कार्यों में गति लाने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनहित के कार्यों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करना है, जिससे नागरिकों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
माधवनगर पुलिस की नशे के विरूद्ध कार्यवाही, गांजा के पौधे सहित आरोपी पकड़ाया

माधवनगर पुलिस की नशे के विरूद्ध कार्यवाही, गांजा के पौधे सहित आरोपी पकड़ाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d