पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मदाक पदार्थो की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डाँ0 संतोष डहेरिया व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन
एवं थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में थाना माधवनगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी सोनेलाल पटेल निवासी गैतरा को नशे के कारोबार के लिए बाडी में लगाये हुए 06 किलो हरे गांजा के पौधे सहित गिरफ्तार किया गया है।
थाना माधवनगर पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही दौरान दिनांक 31.05.2026 को अचानक भ्रमण करते
पुलिस आरोपी सोनेलाल पटेल पिता नर्मदा प्रसाद पटेल उम्र- 68 वर्ष निवासी गैतरा थाना माधवनगर की बाड़ी पहुँची जहाँ अचानक पहुँची पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया तथा भागने का प्रयास करने लगा जिसे पकड़कर आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर गांजा का पेड़ लगाना स्वीकार किया जिसे माधवनगर पुलिस व्दारा विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी के कब्जे से उसके खेत बाड़ी में लगे गांजा के पौधे करीबन कुल वजनी 06 किलो 600 ग्राम जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी को अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। माननीय न्यायालय व्दारा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कटनी भेज दिया गया है। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिकाः- थाना माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में निरीक्षक संजय दुबे के कुशल नेतृत्व में सउनि राजेश बागरी, प्र0आर0 शोभनाथ शर्मा, आशीष श्रीवास, आरक्षक राकेश साहू, उमाकांत तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


