सिलौंडी: पूर्व बी ई ओ और शासकीय उच्चतर माध्यमिक अंतर्वेद के प्राचार्य श्री लखन लाल बागरी अपनी 39 साल की शिक्षा विभाग में सेवा पूरी कर सेवा निर्वक्त हुए ।
39 वर्ष की सेवा में निस्वार्थ भाव से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की सहायता करने वाले लखन लाल बागरी की विदाई में बच्चे भावुक हो गए ।
विदाई समारोह में क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, स्थानीय जन प्रतिनिधि,शिक्षा विभाग के पूर्व शिक्षक संघ के सदस्य ,वर्तमान में पदस्थ शिक्षक , सरपंच अनिल सिंह बागरी,पुत्र अनिल सिंह बागरी,अशोक सिंह बागरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए ।


