कटनी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा एक विशेष पहल करते हुए *“पुलिस दीदी”* अभियान की शुरुआत की गई थी।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर के मार्गदर्शन में गठित “पुलिस दीदी” की विशेष टीम ने आज शाम शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का दौरा किया। टीम ने चौपाटी, मनोरंजन मेला सहित अन्य भारी भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित किया।
*अधिकारों और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी*
भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने वहां मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।


