*योगेश गजभिये पांढुरना*.कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त बी. आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29 मई 2026 को पांढुर्णा आबकारी अमले द्वारा शहर में सघन कार्यवाही की गई।
शाम के समय कम्पोजिट मदिरा दुकान मंडी पांढुर्णा एवं पांढुर्णा A के आसपास स्थित गुमठियों एवं ढाबों में मद्यपान करा रहे लोगों पर कार्रवाई करते हुए आबकारी अमले ने शराबियों को खदेड़ा। इसके साथ ही हाइवे स्थित ढाबों क्रमशः होटल हाइवे सेंटर प्वाइंट एवं बालाजी ढाबा में दबिश दी गई।
म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत 3 प्रकरण कायम
दबिश कार्यवाही के दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36 के तहत कुल 03 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। आबकारी विभाग की इस कार्यवाही से अवैध रूप से मद्यपान कराने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।
उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी पांढुर्णा अनिकेत पटेल, आरक्षक मुकेश रहांगडाले, अनुराग गोनेकर एवं श्रद्धा रहांगडाले उपस्थित रहे।


