• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*खनिज माफियाओं के विरूद्ध प्रशासन की कार्रवाई* “*जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई,दो वाहन जब्त* *बिना नंबर, बिना ई-टीपी और ओवरलोड वाहन किये गये जब्त*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 28, 2026
in कटनी
0
*खनिज माफियाओं के विरूद्ध प्रशासन की कार्रवाई*  “*जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई,दो वाहन जब्त*  *बिना नंबर, बिना ई-टीपी और ओवरलोड वाहन किये गये जब्त*
0
SHARES
163
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (28 मई)। जिले में अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध जिला प्रशासन ने कार्यवाही कर दो ओवरलोड वाहनों को जब्त कर लिया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के सख्त निर्देशों के बाद खनिज विभाग ने गुरुवार को शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट्स, बाईपास मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सघन जांच अभियान चलाकर खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा दिया।

राज्य शासन की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत चलाए गए इस अभियान में बिना नंबर प्लेट, बिना वैध दस्तावेज और ओवरलोड खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई।

*पौसरा बाईपास पर पकड़ा गया संदिग्ध वाहन*

खनिज अमले ने पौसरा बाईपास पर घेराबंदी कर डस्ट (खनिज) से लदे एक संदिग्ध वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन पर नंबर प्लेट नहीं मिली और चालक कोई वैध ई-ट्रांजिट पास (ई-टीपी) प्रस्तुत नहीं कर सका। नियमों का खुला उल्लंघन पाए जाने पर वाहन को तत्काल जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया।

*चाका बाईपास पर ओवरलोड वाहन पर कार्रवाई*

इसी क्रम में ग्राम चाका के आगे चाका बाईपास पर गिट्टी से भरे एक भारी वाहन की जांच की गई। निरीक्षण में वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज परिवहन करते पाया गया। ओवरलोडिंग की पुष्टि होते ही वाहन को जब्त कर थाना कुठिला की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

*हाईटेक “ई-चेक गेट” से हो रही चौबीसों घंटे निगरानी*

प्रशासन अब केवल मैन्युअल जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक के जरिए भी अवैध परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरखी टैंक के पास स्थापित हाईटेक “ई-चेक गेट” सिस्टम के माध्यम से मुख्य मार्गों से गुजरने वाले वाहनों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।
यह सिस्टम बिना टीपी, बिना नंबर और ओवरलोड वाहनों की पहचान कर तत्काल ई-चालान और दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है। प्रशासन की इस तकनीकी निगरानी से अवैध परिवहन करने वालों के लिए बच निकलना मुश्किल होता जा रहा है।

*अधिकारियों की टीम ने संभाला मोर्चा*
पूरे अभियान में सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते, होमगार्ड सिपाही ज्ञानेंद्र सिंह एवं उमेश मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने घंटों तक विभिन्न मार्गों पर निगरानी रखकर संदिग्ध वाहनों की जांच की और नियम उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की।

*कलेक्टर के निर्देश*

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने स्पष्ट कहा है कि जिले की खनिज संपदा की चोरी और अवैध परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को राजसात करने, भारी जुर्माना लगाने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम तथा परिवहन अधिनियम के तहत लगातार कार्रवाई की जाय ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शिवम वेयर हाउस में चोरीकांड के शातिर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश,SDOP ने किया खुलासा..!देहात पुलिस टीम करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की मदद से सरगना अर्पित सोलंकी तक पहुंची,रैकी कर बनाई थी चोरी की प्लानिंग…वीडियो

शिवम वेयर हाउस में चोरीकांड के शातिर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश,SDOP ने किया खुलासा..!देहात पुलिस टीम करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की मदद से सरगना अर्पित सोलंकी तक पहुंची,रैकी कर बनाई थी चोरी की प्लानिंग...वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d