• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*NCORD समीक्षा बैठक में नशीले पदार्थों की रोकथाम पर कलेक्टर के सख्त निर्देश* *स्कूलों के आसपास पान दुकानों की नियमित जांच एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 26, 2026
in कटनी
0
*NCORD समीक्षा बैठक में नशीले पदार्थों की रोकथाम पर कलेक्टर के सख्त निर्देश*  *स्कूलों के आसपास पान दुकानों की नियमित जांच एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के निर्देश*
0
SHARES
54
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*योगेश गजभिये पांढुरना*.कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आज NCORD (नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरेश गोन्नाड़े, एसडीओपी पांढुर्णा बृजेश भार्गव, एसडीओपी सौसर प्रियंका पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिले में अवैध नशीले पदार्थों के विक्रय, अवैध गतिविधियों एवं झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर सख्त निगरानी रखते हुए नियमित जांच एवं कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने एसडीओपी सौसर प्रियंका पांडे को निर्देश दिए कि सौसर क्षेत्र अंतर्गत ढाबों एवं पान दुकानों पर अवैध रूप से नशीले पदार्थों के विक्रय की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण एवं सघन जांच अभियान संचालित किया जाए। इसी प्रकार एसडीओपी पांढुर्णा श्री बृजेश भार्गव को भी जिले में संचालित इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*झोलाछाप डॉक्टरों, अवैध क्लीनिकों एवं वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर होगी सख्त कार्यवाही*

बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरेश गोन्नाड़े को निर्देशित किया कि जिले में संचालित झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों को नियमानुसार सील करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने कहा कि वन क्षेत्रों एवं जंगली इलाकों में अवैध रूप से शराब निर्माण तथा नशीले पदार्थों की खेती पर प्रभावी रोक लगाने हेतु नियमित निगरानी एवं कार्यवाही की जाए।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने एसडीओपी सौसर एवं एसडीओपी पांढुर्णा को निर्देश दिए कि जिले के अंतर्गत संचालित सभी स्कूलों के 500 मीटर क्षेत्र में स्थित पान दुकानों एवं संबंधित प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जाए तथा अवैध रूप से नशीले पदार्थों के विक्रय पर तत्काल रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पान दुकानों एवं संबंधित प्रतिष्ठानों का पृथक रजिस्टर तैयार कर आवश्यक जानकारी संधारित की जाए तथा समय-समय पर निरीक्षण कर निगरानी रखी जाए।

बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी हरिभाऊ हांडे को भी निर्देशित किया गया कि यदि किसी भी विद्यालय के समीप पान दुकानों पर अवैध नशीले पदार्थों के विक्रय की स्थिति पाई जाती है, तो इसकी तत्काल जानकारी जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सन्तोषी माता वार्ड में नाली निर्माण पर उठे गंभीर सवाल, निजी लेआउट की नाली निकली नगर पालिका से बेहतर*  *5 करोड़ की मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना पर फिर लगे भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण के आरोप, जनता में भारी आक्रोश)*

*सन्तोषी माता वार्ड में नाली निर्माण पर उठे गंभीर सवाल, निजी लेआउट की नाली निकली नगर पालिका से बेहतर* *5 करोड़ की मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना पर फिर लगे भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण के आरोप, जनता में भारी आक्रोश)*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d