सिलौंडी: क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह जी के माध्यम से
संदीपनी स्कूल, बड़वारा में दो दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर लगा।
जिसमें क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के सौजन्य से और आर.पी. फाउंडेशन व पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल के सहयोग से आयोजित हुआ।
शिविर के दूसरे दिन भी ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज आए। विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया, जरूरी परामर्श और दवाइयां दीं। * विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने शिविर में आकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना उनका कर्तव्य है। मुफ्त इलाज के लिए ऐसे शिविर लगातार लगाए जाएंगे।
दो दिनों में लगभग *4500 से अधिक दिव्यांगों* का इलाज किया गया।और 523 मरीजों को भोपाल बस से भेजकर उनका पूरा इलाज कर निशुल्क घर भी भेजने की व्यवस्था होगी ।
चिकित्सा, नेत्र रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, त्वचा रोग सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद थी।
कुल मिलाकर यह ग्रामीण दिव्यांगों के लिए लगाया गया एक बड़ा स्वास्थ्य शिविर था जिसमें हजारों लोगों को मुफ्त इलाज मिला।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन,सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम , मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, नितिन पांडे ,अजय सोनी ,आशीष चौरसिया , सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही ।


