• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार अलर्ट, कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
May 24, 2026
in top
0
पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार अलर्ट, कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश
0
SHARES
23
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टरों और अधिकारियों की ली बैठक
पेयजल व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों के अवकाश पर रोक
कलेक्टर प्रतिदिन करेंगे समीक्षा, टैंकर व्यवस्था पर विशेष निगरानी
भोपाल। मध्यप्रदेश में बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी संबंधित विभागों को पेयजल व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने और शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों, नगरीय निकायों, पंचायत, पीएचई, जल निगम और नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में निर्देश दिए गए कि प्रत्येक जिले में सेंट्रल कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए तथा अधिकारियों की समिति बनाकर प्रतिदिन पेयजल उपलब्धता की समीक्षा की जाए। साथ ही पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही छुट्टी स्वीकृत होगी।
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी की कमी है वहां टैंकरों के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और टैंकरों के दुरुपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखने तथा युद्ध स्तर पर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी नल-जल योजना का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाए और ऊर्जा विभाग को भी पूरी कार्ययोजना में शामिल रखा जाए। राज्य शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बोरवेल खनन के लिए 1500 करोड़ रुपये तथा पंचायतों को संधारण कार्यों के लिए अतिरिक्त 55 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग स्वयं कलेक्टर करें तथा लोक सेवा गारंटी, सीएम हेल्पलाइन और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों का न्यूनतम समय में निराकरण सुनिश्चित करें। आगामी एक माह के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर रोजाना सख्ती से मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि ट्रीटेड वॉटर का समुचित उपयोग किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि हर बसाहट तक टैंकर पहुंचे तथा नियमित जल प्रदाय हो।
पंचायतों को दिए गए अतिरिक्त अधिकार
बैठक में बताया गया कि नई एसओपी के तहत पंचायतें अब 10 हजार रुपये तक के जल संधारण कार्य स्वयं कर सकेंगी। साथ ही 15वें और 16वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग भी पेयजल व्यवस्था सुधारने में किया जा सकेगा।
अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने निर्देश दिए कि सभी जल स्रोतों की लगातार निगरानी की जाए और वैकल्पिक जल स्रोतों की तैयारी पहले से रखी जाए।
वहीं अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि 25 और 26 मई को प्रदेश में आयोजित होने वाले गंगा दशहरा कार्यक्रमों को पेयजल जागरूकता से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में क्षिप्रा तट पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*गंगा दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ब्लॉग*  *गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व* – डॉ. मोहन यादव

*गंगा दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ब्लॉग* *गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व* - डॉ. मोहन यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d