उमरियापान:- नगर के वार्ड क्रमांक 16 में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आसपास दुर्गंध फैल रही है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है, जिसके चलते स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। नालियों में कचरा और गंदगी जमा होने से पानी की निकासी बंद हो गई है। जगह-जगह गंदा पानी भरा रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। दुर्गंध के कारण लोगों का घरों के बाहर बैठना मुश्किल हो गया है। वार्डवासियों ने बताया कि सड़कें भी खराब है।नालियों के ऊपर गंदा पानी बहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भी आवाजाही में परेशानी होती है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसी प्रकार डोली मोहल्ला में भी ग्रामीणों को समस्या हो रही हैं। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से रहवासी परेशान है।ग्रामीणों ने बताया कि उमस भरी भीषण गर्मी से लोग परेशान है, गंदगी की दुर्गंध ने परेशानी को बढ़ा दिया गया। मोहल्ले के ग्रामीणों ने क्षेत्र में सफाई की मांग की हैं।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


