कालापीपल(बब्लू जायसवाल)दिनांक 22 मई 2026 को नगर परिषद पानखेड़ी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी के सहयोग से,दुकानों एवं घरों के सामने सड़क पर अवैध अतिक्रमण करने पर निकाय ने संयुक्त दल द्वारा नगर के पंचमुखी चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन तक एवं सब्जी मार्केट से बस स्टैंड होते हुए उत्कृष्ट स्कूल तक दुकानदारो द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाने की मुहिम चला कर बड़ी कार्यवाही की गई एवं अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों के द्वारा किया गया अवैध अतिक्रमण हटवाया गया तथा अन्य सामग्री को ज़ब्त की,नागरिकों को समझाइश दी गई कि पुनःअतिक्रमण नहीं करे अन्यथा कि स्थित में आपके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।जिसके आप स्वयं जिम्मेदार होंगे तथा अतिक्रमण के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से दुर्घटना भी घटित होने की संभावना बनी रहती है तथा यातायात बंधित होता है,ऐसी स्थिति में आप सभी नागरिक एवं व्यापारीगण भी इस कार्य में सहयोग अवश्य करें तथा यातायात नियमों का पालन भी करें,अतिक्रमण कार्यवाही में मुख्य नगर पालिका अधिकार बद्रीलाल पुरबिया एवं निकाय के भागमल मालवीय,महेश कुमार पुष्पद,प्रशांत शर्मा,कमल सिंह परमार,मोहित सोनी,राजेश नायक,विक्रम मेवाडा,मान सिंह मेवाडा,बाबू लाल सेन,राजेंद्र कुमार शर्मा,कमल किशोर शर्मा,हिमांशु रघुवंसी,मंथरा लाल मालवीय,दरोगा विष्णु चौहान,महेश कुमार चौहान,देवा दारोगा एवं समस्त सफाई मित्र कर्मचारी उपस्थित रहे।


