पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
प्रकरण में फरियादी जगदेव सिंह सोलंकी पिता फूल सिंह रघुवंशी उम्र 81 वर्ष निवासी ग्राम बांसा थाना चंदिया जिला उमरिया, हाल निवासी ग्राम परसेल थाना बड़वारा द्वारा दिनांक 14.05.2025 को थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि जमीनी विवाद को लेकर आरोपीगण अमोल सिंह, गुलाब सिंह, सूरज सिंह, टिंकू सिंह, चिंटू सिंह एवं पुष्पेन्द्र द्वारा दिनांक 13.05.2025 को तेजभान सिंह एवं जयभान सिंह सोलंकी निवासी ग्राम परसेल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर चोट पहुंचाई गई थी।
उक्त रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण में धारा 117(2), 109(1) बीएनएस की वृद्धि की गई।
प्रकरण का आरोपी गुलाब सिंह पिता अमोल सिंह निवासी ग्राम परसेल घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। आज दिनांक 21.05.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
*सराहनीय भूमिका* – सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल, सउनि महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे एवं प्रधान आरक्षक अरुण तिवारी की विशेष भूमिका रही।


