• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी शहर में यातायात सुधार के लिए पुलिस प्रशासन एवं विशेषज्ञों का लगातार संयुक्त निरीक्षण

by Manish Gautam Chiefeditor
May 21, 2026
in कटनी
0
कटनी शहर में यातायात सुधार के लिए पुलिस प्रशासन एवं विशेषज्ञों का लगातार संयुक्त निरीक्षण
0
SHARES
18
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कटनी शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम, सुलभ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं प्रशासनिक अमले द्वारा व्यापक स्तर पर विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

इसी क्रम में आज यातायात प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह द्वारा यातायात पुलिस टीम, नगर निगम अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के साथ शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं अत्यधिक व्यस्त मार्गों का संयुक्त सघन भ्रमण एवं तकनीकी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुर्गा चौक, तिलक कॉलेज मोड़, तिलक कॉलेज क्षेत्र, पन्ना तिराहा एवं सागर पुलिया सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों की यातायात स्थिति का गहन अध्ययन किया गया। साथ ही बरसात के दौरान जलभराव की समस्या एवं उसके समाधान को लेकर भी स्थल निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव लिए गए।

संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा शहर के प्रमुख व्यावसायिक एवं आवासीय क्षेत्रों का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए यातायात दबाव, पैदल यात्रियों की आवाजाही, मार्गों की उपयोगिता, अवरोधों की स्थिति तथा यातायात संचालन की व्यवहारिक चुनौतियों का तकनीकी विश्लेषण किया गया।

निरीक्षण के दौरान चिन्हित की गईं प्रमुख समस्याएँ

🔹 पार्किंग व्यवस्था का अभाव
मुख्य बाजार क्षेत्रों में व्यवस्थित पार्किंग स्थलों की कमी के कारण वाहन चालक सड़कों के किनारे अनियंत्रित रूप से वाहन खड़े कर रहे हैं, जिससे यातायात बाधित होकर जाम की स्थिति निर्मित होती है।

🔹 अतिक्रमण एवं फुटपाथ मार्केट
व्यावसायिक क्षेत्रों में स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण तथा फुटपाथों पर अनियोजित दुकान संचालन के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

🔹 अव्यवस्थित ठेले एवं सब्जी दुकानें
मुख्य मार्गों के किनारे बड़ी संख्या में संचालित हाथ ठेले एवं अस्थायी सब्जी दुकानों के कारण विशेष रूप से पीक आवर्स में यातायात पूरी तरह प्रभावित होता है।

यातायात सुधार हेतु प्रस्तावित विशेष कार्ययोजना

🚦 चौराहों का आधुनिकीकरण एवं रोटरी पुनर्निर्माण

शहर के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर पूर्व निर्मित रोटरियों का वैज्ञानिक एवं आधुनिक दृष्टिकोण से पुनर्निर्माण किया जाएगा। चौराहों के ज्यामितीय डिज़ाइन में सुधार कर यातायात का सुचारू रोटेशन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी एवं वाहनों की आवाजाही नियंत्रित एवं निर्बाध बनी रहेगी।

*सशुल्क पार्किंग व्यवस्था की शुरुआत*

नगर निगम के सहयोग से बाजार क्षेत्रों में शीघ्र ही सशुल्क पार्किंग व्यवस्था प्रारंभ किए जाने की योजना पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत चिन्हित स्थलों पर व्यवस्थित पार्किंग जोन विकसित किए जाएंगे, जिससे अवैध पार्किंग पर नियंत्रण स्थापित हो सकेगा।

🛒 वेंडिंग जोन का निर्धारण

मुख्य मार्गों को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से सड़क किनारे संचालित हाथ ठेले एवं सब्जी विक्रेताओं हेतु पृथक एवं सर्वसुविधायुक्त वेंडिंग जोन विकसित किया जाएगा। सभी विक्रेताओं को नियमानुसार एवं सम्मानपूर्वक चिन्हित स्थलों पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे यातायात मार्ग पूर्णतः अवरोध मुक्त हो सकें।

जनसहयोग से बनेगी बेहतर यातायात व्यवस्था

कटनी पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा सड़क पर अनावश्यक अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित वाहन पार्किंग से बचें। प्रशासन द्वारा प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाहियों में आमजन का सहयोग शहर को जाममुक्त, सुरक्षित एवं आधुनिक यातायात व्यवस्था प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संयुक्त निरीक्षण दल में सम्मिलित अधिकारी एवं विशेषज्ञ
▪️ प्रोफेसर श्री राहुल तिवारी – यातायात विशेषज्ञ, मैनिट भोपाल
▪️ प्रोफेसर डॉ. श्री अनुज जायसवाल – यातायात विशेषज्ञ, मैनिट भोपाल,
योगेश पवार – चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर यातायात एवं परिवहन विभाग कटनी, निरीक्षक अनूप सिंह – यातायात प्रभारी कटनी, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक सुरेन्द्र सिंह ।

सन्देश –
कटनी पुलिस — सुरक्षित यातायात, सुव्यवस्थित शहर, सुरक्षित नागरिक।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मदन मोहन चौबे वार्ड में वृहद स्तर पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान*  *15 से अधिक अवैध स्थायी संरचनाएं हटी, सुगम आवागमन एवं स्वच्छता व्यवस्था को मिली मजबूती*

*मदन मोहन चौबे वार्ड में वृहद स्तर पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान* *15 से अधिक अवैध स्थायी संरचनाएं हटी, सुगम आवागमन एवं स्वच्छता व्यवस्था को मिली मजबूती*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d