योगेश गजभिये पांढुरना*.प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के सौंसर स्थित सावली हवाईपट्टी पर आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
हवाईपट्टी पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साह एवं गर्मजोशी के साथ राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का स्वागत किया। इस दौरान पूरे परिसर में आत्मीयता एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर पूर्व स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार, उपस्थित रहे।


