• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में एक्शन मोड में एसपी अभिनय विश्वकर्मा! बरगवां-मिशन चौक-चंडाक चौक पहुंचे, रातोंरात खत्म कराया जाम!

by Manish Gautam Chiefeditor
May 20, 2026
in कटनी
0
कटनी में एक्शन मोड में एसपी अभिनय विश्वकर्मा! बरगवां-मिशन चौक-चंडाक चौक पहुंचे, रातोंरात खत्म कराया जाम!
0
SHARES
26
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आज शहर के प्रमुख यातायात प्रभावित क्षेत्रों बरगवां, मिशन चौक एवं चंडाक चौक का निरीक्षण कर बीती संध्या निर्मित जाम की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सीवर लाइन निर्माण कार्य के चलते मार्ग के वन-वे हो जाने से आवागमन प्रभावित हुआ एवं यातायात बाधित हुआ।

निरीक्षण उपरांत नव नियुक्त थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह को यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि संबंधित क्षेत्रों में पर्याप्त बैरिकेडिंग, सांकेतिक संकेतक एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

समस्या के स्थायी एवं प्रभावी निराकरण हेतु प्रशासनिक स्तर पर आकस्मिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, नगर निगम कमिश्नर सुश्री तपस्या परिहार एवं सीवर लाइन निर्माण कार्य से संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आमजनहित को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में शहरवासियों को यातायात संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के उपरांत संबंधित क्षेत्रों में बैरिकेड्स एवं सांकेतिक चिन्ह लगाए गए तथा यातायात पुलिस द्वारा सतत मुस्तैदी के साथ ड्यूटी संपादित की गई, जिसके परिणामस्वरूप यातायात व्यवस्था सुचारु एवं व्यवस्थित बनी रही तथा जाम की स्थिति निर्मित नहीं हुई।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी यातायात, सूबेदार सोनम उइके, उप निरीक्षक सुदामा प्रसाद, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर बागरी, आरक्षक राजकुमार, सुरेन्द्र तथा सैनिक सुरेन्द्र निगम, राकेश बड़गैयां एवं मनीष बर्मन सहित थाना यातायात के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जो भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जागृति पार्क में वर्षा जल संचय को लेकर जागरूकता अभियान Rain Water Harvesting Awareness

जागृति पार्क में वर्षा जल संचय को लेकर जागरूकता अभियान Rain Water Harvesting Awareness

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d