आज सुबह 7:30 बजे जागृति पार्क में वर्षा जल संचय विषय पर लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ब्रह्मा जसूजा जी द्वारा शंखनाद कर किया गया।
इस अवसर पर जागृति पार्क के अनेक नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनिल नेमा जी ने लोगों से अपने-अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का विशेष अनुरोध किया। वहीं नरेंद्र चौरसिया जी ने जल संचय के छोटे-छोटे एवं उपयोगी तरीके बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक जल संरक्षण करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र चौरसिया जी द्वारा जल संचय संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।


