कालापीपल(बब्लू जायसवाल) पुलिस किया कर रही है भगवान जाने,रात्रि गश्त पर उठ रहे सवाल,प्रतिदिन हो रहें विवादों से स्पष्ट नजर आ रहा है कि पुलिस निष्क्रिय है,
अपराधों की बात करें तो क्षेत्र में बढ़ते अपराध और दिनदहाड़े चोरी जैसी घटनाओं में किसान से ₹1.77 लाख एवं दूसरी चोरी की हुकुम सिंह राजपूत की कृषि दुकान पर से 50 हजार रुपए दिनदहाड़े नगदी चोरी होना एवं रात्रि में 10:00 बजे के बाद प्रतिदिन विवाद होना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं,इसी वजह से स्थानीय लोगों में पुलिस का डर कम होने और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने की चिंताएं सामने आ रही हैं।
क्षेत्र की प्रमुख घटनाएं एवं विवाद:-दिनदहाड़े चोरी कालापीपल कृषि उपज मंडी के बाहर बदमाशों द्वारा एक पिकअप वाहन का कांच फोड़कर किसान के ₹1.77 लाख उड़ाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया है,
आपसी विवाद व मारपीट:-
क्षेत्र में आपसी विवादों के चलते मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही है,कभी छूट भैय्या नेता लठ डंडे लेकर लोगों को मारने रात में निकालते हैं,कुछ शरारती तत्व के लोग प्रतिदिन रात में लड़ाई झगड़ा करते हैं,तो इन सब बातों से स्पष्ट होता है कि पुलिस सिर्फ हाथ पे हाथ रख कर बैठीं हैं और विशेष बात यह है कि कालापीपल पुलिस थाने पर बग़ैर”राजनीतिक इशारे से एफआईआर दर्ज नहीं होती”


