भीषण गर्मी के बीच कटनी जिले की जनपद पंचायत रीठी क्षेत्र की ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में उस समय ग्रामीणों का गुस्सा फूड पड़ा जब शिकायत के बाद महीनो से खराब ट्रांसफार्मर की वजह से पूरे गांव की बिजली बंद पड़ी है l जिसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की l
आपको बता दे कि गांव में बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. महीने भर से ट्रांसफार्मर जला होने के कारण पूरा गांव अंधकार की समस्या से जूझ रहा है.l शिकायत के बावजूद भी टांसफॉमर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई l रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ,जल्द नया टांसफॉमर लगाने और बिजली चालू करने की मांग की l
ग्रामीणों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना बेहद मुश्किल हो गया है. गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है और लोग दिन-रात परेशान हैं. बिजली न होने की वजह से पेयजल संकट भी गहराया हुआ है l ग्रामीणों के मुताबिक कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला जा सका हैl जबकि भीषण गर्मी से लोगो की हालत खराब हो रही है l जिसको लेकर ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नया टांसफॉमर लगाकर बिजली चालू नहीं की गई तो ,मजबूरन रीठी विद्युत विभाग कार्यालय के सामने आंदोलन करने को बाध्य होंना पड़ेगा l
हरिशंकर बेन


