कालापीपल(बब्लू जायसवाल)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के उद्देश्य से विधायक घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा पेट्रोल वाहन त्याग कर,शुक्रवार से अब EV चार्जिंग वाली गाड़ी का उपयोग करेंगे,आगे उन्होंने बताया कि वर्तमान में वैश्विक संकट को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने सहित राष्ट्र हित में सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करने की अपील की,साथ ही मेरे विधानसभावासी गंभीरता से इस बात पर अमल करेंगे,इस तारतम्य में राज्य सरकार ने जरूरी निर्देश जारी किए है,आगे बताया कि जो प्रतिदिन 30 से 40 लीटर पेट्रोल की खपत होती थी अब उसकी प्रतिदिन बचत होगी, ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण EV चार्जिंग वाली कर से ही करेंगे,लग-भग सभी यात्रा में न्यूनतम वाहनों का प्रयोग करेंगे,प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आहवान और दिए गए सुझावों को स्वीकार करते हैं और आम नागरिकों से वाहनों के कम से कम प्रयोग करने,सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और अनावश्यक रूप से वाहनों का उपयोग न किए जाने को कहा गया है।


