• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित जय गुरुदेव आश्रम में श्री गुरुदेव से भेंट कर आशीर्वाद लेकर अमृत प्रवचन का श्रवण किया ।

by Manish Gautam Chiefeditor
May 15, 2026
in top
0
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित जय गुरुदेव आश्रम में श्री गुरुदेव से भेंट कर आशीर्वाद लेकर अमृत प्रवचन का श्रवण किया ।
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*गुरुदेव के आशीर्वाद से सनातन और सत्य मार्ग के अनुसरण की प्रेरणा मिलती है* — मुख्यमंत्री डॉ. यादव

*श्री गुरुदेव उमाकांत महाराज ने कहा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपने कामों से अब जनता के भी लाडले हो गए हैं।*

– *मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लाखों अनुयायियों को संबोधित किया*
– *जय गुरुदेव आश्रम उज्जैन में सिंहस्थ जैसा नजारा*
– *स्व अनुशासन से अनुशासित लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब*

भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम में गुरुदेव महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया और गुरुदेव का अमृत प्रवचन का श्रवण किया। इस अवसर पर गुरुदेव उमाकांत महाराज ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप कई वर्षों से लगातार आश्रम में आते रहे है।मुख्यमंत्री बनने के बाद व्यस्त समय में भी आप भक्ति प्रेम से आश्रम आते है। पहले से आपको मैं मोहन प्यारे कहकर बुलाता रहा हूं,, आज आप अपने कार्यों से जनता के प्यारे बन गए है। सदा ऐसे ही समाज की सेवा में लगे रहे और सत्य , सनातन, अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए जन सेवा करते रहें।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुरुदेव के निर्देश पर मंच से ही गुरुदेव के अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा की बाबा गुरुदेव का उज्जैन में आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की गुरुवर को देखकर ऐसा लगता है कि स्वयं ईश्वर को देख लिया हो। यह आश्रम परमात्मा का घर है, परमात्मा का आशीर्वाद है कि हमें गुरुवर का आशीर्वाद उनके स्वरूप में मिल रहा है और जीवन में सत्य कार्य करने का जो मार्गदर्शन हमें गुरुवर के चरणों से मिलता है उससे जीवन जीने का नया मार्ग हमें प्राप्त होता है

*हम समर्पित भाव से जनता की सेवा में लगे हैं*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की महाराज जी का आशीर्वाद चिर काल तक हम सभी को मिलता रहे और आनंद के साथ जीवन का यापन करें। सनातन धर्म में मान्यता है की 84 लाख योनियों के बाद हमें यह मानव जीवन मिलता है। इस मानव जीवन को सही तरीके से जीने का जो मार्ग आपके द्वारा बताया जाता है उससे जीवन सरल और संयमित होकर जीने का मार्ग मिल जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश के साथ देश के अलग-अलग जगहों से आए भक्त जय गुरुदेव आश्रम के माध्यम से भक्ति मार्ग की ओर आगे बढ़ रहे हैं। गुरुदेव के आशीर्वाद से ही हम प्रदेश की जनता की समर्पित भाव से सेवा में लगे हैं।

*गौशालाओं को संरक्षण दे रहे, शराब बंदी लागू की*
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की महाराज जी की कृपा से हम प्रदेश में गौशालाओं को बनाने और संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। उज्जैन सहित अन्य धार्मिक नगरों में भी शराब बंदी लागू की है और प्रदेश में उज्जैन ओंकारेश्वर, महेश्वर दतिया, पीतांबरा पीठ, सलकनपुर ,ओरछा ,चित्रकूट सहित 19 नगर में शराबबंदी का आदेश आपकी कृपा से ही हो पाया है। प्रदेश में आपके बताए अनुशासन से ही कार्य हो रहे हैं महाराज गुरुदेव की कृपा से हम सनातनी परंपरा को आगे बढ़ाने और जीवन यापन के सही तरीके को अपनाने का मार्गदर्शन और शिक्षा जो आपके द्वारा बताई जाती है, उसको प्रदेश में लागू कर रहे हैं ।

*धार्मिक, आध्यात्मिक के साथ ही उज्जैन को मिलेगी मेट्रो सिटी की पहचान*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की सिंहस्थ 2028 में उज्जैन को हम मेट्रो सिटी के साथ-साथ आध्यात्मिक ,सांस्कृतिक नगरी के रूप में भी स्थापित कर पाएंगे। उज्जैन अब धार्मिक नगरी के साथ उत्सव की नगरी भी हो गई है गुरुदेव की कृपा से अब हम हर जिले में गीता भवन बना रहे हैं, जहां पर भगवान कृष्ण की उपदेशों का वाचन और आध्यात्मिक अध्ययन भी हो सकेगा ,भगवान कृष्ण के अनुयायी होते हुए हम सब गोपालन को भी अपना रहे हैं और गोपालक परिवारों को आर्थिक सहायता भी दे रहे हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने ‘विधायक निधि से 23 ग्राम पंचायतों को पूजन कर वितरित किए,पानी के टैंकर…!

विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने 'विधायक निधि से 23 ग्राम पंचायतों को पूजन कर वितरित किए,पानी के टैंकर...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d