कालापीपल(बब्लू जायसवाल)
कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी को देखते हुए स्थानीय स्तर पर जलसंकट दूर करने के लिए विधायक घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा पानी के टैंकरों का वितरण किया गया,क्षेत्र के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के संकल्प के तहत यह व्यवस्था की गई हैं,विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में गंभीर जल संकट को देखते हुए विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने अपनी विधायक निधि से 23 पानी के टैंकर उपलब्ध कराए हैं,ताकि गांवों में पेयजल की समस्या को दूर किया जा सके,ताकि क्षेत्र के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचे,इसी उद्देश्य के साथ यह महत्वपूर्ण पहल की गई है,यह केवल टैंकर वितरण नहीं,बल्कि जनता की सेवा,सुविधा और विश्वास को मजबूत करने का एक सतत प्रयास है,यही संकल्प है“हर घर पहुँचेगा शुद्ध जल,खुशहाल होगा कालापीपल का कल,इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।


