• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 14, 2026
in कटनी
0
ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता*
0
SHARES
60
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram
सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई*
*निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश*
कटनी- भीषण गर्मी, तपती दोपहरी का वक्त,सकरी मेढ़ें, कटीली झाड़ियों और खेतों के बीच पगडंडी मार्ग से ऊबड़ खाबड़ पथरीली राहों में पसीने से तरबतर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ढाई से तीन किलोमीटर पैदल चलकर विकासखंड ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांवों में निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा, कोठी, झिन्ना पिपरिया, भमका, खमतरा पहरुआ एवं अन्य गांव पहुंचकर, नवीन स्वीकृत जनपद पंचायत भवन निर्माण कार्य स्थल,गेहूं खरीदी केंद्र, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खेत तालाब, डगवेल, आंगनवाड़ी भवन एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लैब एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता को परखा और प्रगति की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा मुख्यालय में 5 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन नवीन स्वीकृत जनपद पंचायत भवन की प्रगति का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने साइट सिलेक्शन की सराहना करते हुए ड्राइंग ,डिजाइन,एस्टीमेट एवं  जानकारियां लीं। उन्होंने कार्य स्थल पर श्रमिकों हेतु बुनियादी पर्याप्त एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद आयरन  राड्स एवं अन्य सामग्री का बारीकी से मुआयना करते हुए दो टूक कहा कि उपयोग में लाने वाली सामग्री आईएसआई मान्यता प्राप्त प्रयुक्त की जाए।
*कांप्रेसिव टेस्टिंग मशीनCTM*
ढीमरखेड़ा में निर्माण कार्य स्थल के बाजू से प्रयोगशाला का निरीक्षण करते हुए जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने कंप्रेसिव टेस्टिंग मशीन सहित अन्य उपकरणों के विषय में विस्तार से जानकारी ली। CTM से कांक्रीट क्यूब की टेस्टिंग कराई गई एवं फील्ड लैब की फंक्शनिंग चेक की गई।
*पंजी में किए हस्ताक्षर लिखी टीप*
इस दौरान सुश्री कौर ने साइट इंस्पेक्शन रजिस्टर में टिप लिखते हुए हस्ताक्षर किए। इस दौरान उन्होंने कार्य स्थल पर श्रमिकों की संख्या की जानकारी ली।
*गेहूं खरीदी केंद्र*
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने झिन्ना पिपरिया के गेहूं खरीदी केंद्र का निरीक्षण करते हुए किसानों से संवाद किया। खरीदी केंद्र प्रभारी से गेहूं का स्टॉक, उठाव, स्लॉट बुकिंग, उपार्जित गेहूं , किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं शुद्ध पेयजल, छाया आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
*जनमन आंगनबाड़ी केंद्र कोठी*
जिला पंचायत सीईओ ने जनमन आंगनबाड़ी भवनों एवं मुर्गी पालन शेड का अवलोकन किया। आंगनबाड़ी भवन की प्रशंसा करते हुए मुर्गी पालन शेड निर्माण के संबंध में ग्राम पंचायत कोठी के सरपंच से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 45 मुर्गी का पालन शेड निर्माण कराया जाकर काम पूर्ण हो चुका है। इससे ग्राम वासियों को परिवार के पोषण हेतु आर्थिक सहायता मिल सकेगी। आंगनवाड़ी भवन में सुश्री कौर ने छोटे-छोटे बच्चों से छोटे-छोटे सवाल कर उनका हौसला बढ़ाया।
जल गंगा संवर्धन अभियान*
सुश्री कौर ने जल संरचनाओं के निर्माण में स्थल चयन, तकनीकी मानकों का पालन, नियत समय में कार्यों की गुणवत्ता के साथ पूर्णता एवं अधिक से अधिक जनोपयोगी बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने तालाब का निरीक्षण कर नाराजगी जताते हुए साफ तौर पर कहा कि बारिश का पानी जल संरचनाओं में इकट्ठा होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने डगवेल और खेत तालाब के कार्यों को भी देखा।
*123 लाख के भवन का किया औचक निरीक्षण*
औचक निरीक्षण करते हुए जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने पहरुआ में 123 लाख की लागत से निर्माणधीन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन नग लैब एवं चार अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की प्रगति को देखा। उन्होंने पीआईयू के अधिकारियों से काफी देर तक बात कर जानकारी ली।
इस दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री मेघा मौर्य,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक कमलेश सैनी, सहायक यंत्री अजय केसरबानी,योगेंद्र असाटी, उमेश सोनी, उपयंत्री एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अदालतों में लंबित निष्पादन याचिकाओं पर कार्रवाई की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी ने मुख्य न्यायाधीश को सौंपा सुझाव पत्र

अदालतों में लंबित निष्पादन याचिकाओं पर कार्रवाई की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी ने मुख्य न्यायाधीश को सौंपा सुझाव पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d