• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निगमायुक्त ने नगर के विभिन्न जलभराव वाले संभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का लिया जायजा*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 12, 2026
in कटनी
0
निगमायुक्त ने नगर के विभिन्न जलभराव वाले संभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का लिया जायजा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*निर्बाध जल निकासी एवं त्वरित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने अधिकारियों को दिए निर्देश*

कटनी  आगामी मानसून के दौरान नगर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा पूर्व तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ अमल में लाया जा रहा है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार भी स्वयं फील्ड पर पहुंचकर संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रही हैं।

*इन स्थलों की लिया जायजा*

इसी क्रम में मंगलवार प्रातः निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा जयप्रकाश वार्ड, जगमोहन दास वार्ड एवं रघुनाथ गंज वार्ड अंतर्गत आने वाले विभिन्न नालों एवं जल निकासी स्थलों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शहीद द्वार मोहन मेडिकल के पास स्थित नाला, गांधी गंज का बड़ा नाला, आदर्श कॉलोनी में धर्मलोक हॉस्पिटल के समीप का नाला, गिरिजा घाट नाला, आधारकाप स्थित कटनी पब्लिक स्कूल के पास का नाला तथा संतनगर नाला सहित अन्य क्षेत्रों के नाले नालियों से होने वाली जल निकासी व्यवस्था का अवलोकन किया गया।

*नियमित रूप से किए जाए जलनिकासी के प्रयास*

निगमायुक्त ने निरीक्षण के दौरान नालों में जमा सिल्ट, कचरा एवं जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न करने वाले अवरोधों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने नालों एवं नालियों की नियमित सफाई को सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि सफाई कार्य को केवल अभियान तक सीमित न रखकर सतत प्रक्रिया के रूप में संचालित किया जाए।

*आपसी समन्वय से करें कार्य*

उन्होंने विशेष रूप से पुराने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने, नालों से निकाली गई गाद एवं अपशिष्ट का शीघ्र उठाव सुनिश्चित करने तथा जल निकासी में बाधा बनने वाले अतिक्रमण एवं अवरोधों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए स्वास्थ्य शाखा एवं लोक निर्माण शाखा आपसी समन्वय के साथ प्रभावी रूप से कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण शाखा के कार्यपालन यंत्री श्री आसित खरे, सहायक यंत्री सुनील सिंह,अनिल जायसवाल, क्षेत्रीय उपयंत्री जे.पी. सिंह बघेल सहित स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक एवं वार्ड दरोगा उपस्थित रहे।

*अभियान स्वरूप प्रयास जारी*

ज्ञातव्य हो कि नगर निगम प्रशासन द्वारा मानसून पूर्व जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं शहर को जलभराव मुक्त रखने के उद्देश्य से निरंतर नाले नालियों का सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा मैदानी निरीक्षण एवं सफाई कार्यों की मॉनिटरिंग भी की जा रही है, जिससे वर्षाकाल में नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मामला:-शासकीय भूमि एवं पट्टो की जमीन पर कब्जा करने का..!  अधिकारियों ने”पटवारी की जांच रिपोर्ट फेंकी रद्दी की टोकरी में”कोई कार्यवाही नहीं..!

मामला:-शासकीय भूमि एवं पट्टो की जमीन पर कब्जा करने का..! अधिकारियों ने"पटवारी की जांच रिपोर्ट फेंकी रद्दी की टोकरी में"कोई कार्यवाही नहीं..!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d