• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सिवनी

*नवागत पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने ली जिले की पहली क्राइम मीटिंग, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 10, 2026
in सिवनी
0
*नवागत पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने ली जिले की पहली क्राइम मीटिंग,  अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश*
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सिवनी आज दिनांक 10.05.2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी द्वारा जिला पुलिस कंट्रोल रूम में पदभार ग्रहण करने के उपरांत पहली अपराध समीक्षा बैठक (क्राइम मीटिंग) आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा अन्य पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ सुना जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराधों, शिकायतों एवं विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने लंबित समंस एवं वारंटों की तामीली में तेजी लाने तथा गुमशुदा बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

महिला संबंधी अपराधों के मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक मामले की जांच गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ की जाए।

बैठक में जिले में संचालित अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु भी कड़े निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, गौवंश तस्करी तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त शासन द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों एवं योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना एवं पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं सूबेदार उपस्थित रहे।

सिवनी से राजकुमार ठाकुर ✍🏾

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मैहर जिले में उपार्जन के परिवहन कर्ता में0विशाल जायसवाल पर 27 लाख 52 हजार रुपए अर्थदंड अधिरोपित

मैहर जिले में उपार्जन के परिवहन कर्ता में0विशाल जायसवाल पर 27 लाख 52 हजार रुपए अर्थदंड अधिरोपित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d