*प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 493 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 4,33,67,483 रूपये की वसूली की गई तथा 986 लोगों को सीधा लाभांवित किया गया*
हरदा
9 मई 2026/
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा अरविंद रघुवंशी के कुशल मार्गदर्शन में जिला न्यायालय हरदा एवं व्यवहार न्यायालय खिरकिया तथा व्यवहार न्यायालय टिमरनी, जिला हरदा में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया । लोक अदालत में जिले में कुल 15 खण्डपीठ बनाई थी जिसमें से 14 खण्डपीठ न्यायालयों की, 01 खण्डपीठ उपभोक्ता फोरम की बनाई गई थी। गठित ख
खंण्डपीठों द्वारा सुलह समझौते के आधार पर कुल 493 लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा 4,33,67,483 (चार करोड़ तैतीस लाख सढसठ हजार चार सौ तिरयासी रूपये मात्र) के अवार्ड पारित किए गए तथा कुल 986 लोगों को सीधा लाभांवित किया गया। इसी तरह प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 631 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 43,76,590 (तिरतालीस लाख छिहत्तर हजार पांच सौ नब्वे रूपये मात्र) रूपये की वसूली की गई तथा 1262 लोगों को सीधा लाभांवित किया गया। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में पक्षकारगणों को गठित खण्डपीठों द्वारा दी गई समझाईश के उपरांत पक्षकारगण अपने-अपने प्रकरणों को समाप्त करने के लिए राजी हुए। पक्षकारगणों को उनके राजीनामें करने पर प्रकरण समाप्त होने पर स्मृति स्वरूप फलदार वृक्ष भेंट किए गए तथा उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदा किया गया।
*हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट*


