रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह शुक्रवार को जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होने नर्मदापुरम आए थे। इस दौरान उन्होंने
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अधिकारियों को गंभीर विषयों पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के उपरांत मीडिया द्वारा प्रभारी मंत्री राकेश सिंह से गंभीर विषयों पर सवाल भी किए जिस पर उन्होंने कार्यवाही के निर्देश भी दिए हैं। इस दौरान प्रभारी मंत्री राकेश सिंह से वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल द्वारा सवाल किया गया की नर्मदापुरम में अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है और नहरों की बेसकीमती जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है, उन पर सड़के बनाई जा रही है। प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण करने वालों के खिलाफ सिर्फ नोटिस तक कारवाही सीमित होकर रह गई है। FIR जैसी कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही। अवैध कॉलोनी निर्माण से जहां आम नागरिक अपनी भविष्य की जमा पूंजी से मकान लेता है परंतु अधूरे विकास कार्य को लेकर उसके विकसित कॉलोनी के सपने अधूरे रह जाते हैं। उनकी शिकायतें जनसुनवाई तक पहुंचती हैं परंतु अवैध कॉलोनी निर्माण करने वाले के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती है। वही प्रभारी मंत्री राकेश सिंह द्वारा मीडिया को अवगत कराया गया कि उनके द्वारा कलेक्टर को निर्देशित किया गया है कि अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्यवाही की जाए और नहरों की जमीनों पर जहां कहीं भी अतिक्रमण हुआ है, उसे हटाया जाए। उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाए। लिखित में भी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।


