• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी सिलौंडी

दीप प्रज्ज्वलन और वृक्षारोपण के साथ ढीमरखेड़ा में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ, 42 प्रकरणों का मौके पर हुआ निराकरण

by Manish Gautam Chiefeditor
May 9, 2026
in सिलौंडी
0
दीप प्रज्ज्वलन और वृक्षारोपण के साथ ढीमरखेड़ा में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ, 42 प्रकरणों का मौके पर हुआ निराकरण
0
SHARES
18
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सिलौंडी : तहसील न्यायालय ढीमरखेड़ा में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में दीप प्रज्ज्वलन एवं वृक्षारोपण के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं तहसील न्यायालय ढीमरखेड़ा की माननीय न्यायाधीश श्रीमती पूर्वी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया।
नेशनल लोक अदालत के दौरान विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। घरेलू हिंसा से संबंधित 11 प्रकरण, परिवाद के 9 प्रकरण तथा आपराधिक मामलों के 22 प्रकरणों सहित कुल 42 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इससे संबंधित पक्षकारों को त्वरित राहत मिली और न्यायालयीन प्रक्रिया में समय व धन की बचत हुई।
इस अवसर पर न्यायाधीश श्रीमती पूर्वी तिवारी ने उपस्थित पक्षकारों को सौहार्दपूर्ण जीवन जीने, विवादों से दूर रहने और आपसी समझदारी से समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत केवल मामलों के निपटारे का मंच नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम के अंत में पक्षकारों को पौधे भेंट किए गए और उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण तथा विवादमुक्त जीवन अपनाने का संदेश भी दिया गया।
नेशनल लोक अदालत के इस आयोजन से न्यायालय परिसर में सकारात्मक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने त्वरित एवं सरल न्याय व्यवस्था की सराहना की।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
माइनिंग कॉन्क्लेव बना विकास का मील का पत्थर प्रभारी मंत्री श्री सिंह का बड़ा बयान

माइनिंग कॉन्क्लेव बना विकास का मील का पत्थर प्रभारी मंत्री श्री सिंह का बड़ा बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d