• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

माइनिंग कॉन्क्लेव बना विकास का मील का पत्थर प्रभारी मंत्री श्री सिंह का बड़ा बयान

by Manish Gautam Chiefeditor
May 9, 2026
in कटनी
0
माइनिंग कॉन्क्लेव बना विकास का मील का पत्थर प्रभारी मंत्री श्री सिंह का बड़ा बयान
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (09 मई) – प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि खनिज आधारित उद्योगों के विकास के नजरिये से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कटनी में आयोजित माइनिंग कॉन्क्लेव मील का पत्थर साबित हो रही है। यहाँ की प्रचुर खनिज संपदा को देखते हुए खनिज आधारित उद्योगों के विस्तार पर और अधिक फोकस होकर काम करने की आवश्यकता है। यह बात प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक में कही।

बैठक में विधायक सर्वश्री संजय सत्येन्द्र पाठक, प्रणय प्रभात पाण्डेय, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी, एसपी श्री अभिनय विश्‍वकर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टण्डन सोनी, पूर्व महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव, श्री पीताम्बर टोपनानी, श्री रामरतन पायल, शहडोल सांसद प्रतिनिधि श्री पद्मेश गौतम सहित जिला विकास एवं सलाहकार समिति के सदस्‍यगणों की मौजूदगी रही।

          प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास एवं निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग और प्लानिंग के साथ किए गए प्रयास विकास में महती भूमिका निभाते हैं। इसलिए जिले के समग्र विकास के लिए सभी लोग समन्वित प्रयास करें। शिक्षा, समाज सेवा, उद्योग आदि अनेक क्षेत्रों के लोग इस समिति में सदस्य के तौर पर शामिल है।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने निर्देशित किया कि जब तक ग्रामीण नल-जल प्रदाय योजना का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक ग्राम पंचायतों को योजना का हस्तांतरण न किया जाए। नल-जल योजनाओं के ठेकेदारों द्वारा खोदी गई सड़कों का रेस्टोरेशन कार्य पूरा करने के बाद ही ग्राम पंचायतों को योजना हस्तांतरित की जाए।

बैठक में विजयराघवगढ़ विधायक श्री पाठक ने सुझाव दिया कि शहरी क्षेत्र की ऐसी खदानें जहां बारहमाह जल रहता है उन खदानों को बंद नहीं किया जाय, बल्कि गर्मियों के मौसम में खदानों में उपलब्‍ध जल का उपयोग नगर की जलापूर्ति एवं पेयजल व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के लिये किया जा सकता है।

जलगंगा संवर्धन अभियान से हो रहे जल संचय एवं संवर्धन के कार्य

          जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जन भागीदारी से जल संचय के 9 हजार से अधिक कार्य किये जा रहें हैं। जिनमें लगभग 6600 कार्य पूर्ण हो चुके हैं जबकि लगभग 2500 कार्य प्रगतिरत है। वहीं अभियान के अंतर्गत जल स्‍त्रोतों के निर्माण एवं पुराने जलस्‍त्रोतों की मरम्‍मत से संबंधित 3 हजार से अधिक कार्य पूर्ण हो चुके हैं। जबकि लगभग 1100 कार्य प्रगतिरत है। इन्‍हें 30 जून तक पूरा कर लिया जायेगा। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने नगर निगम के ठेकेदारों और माईनिंग व्‍यवसायियों से नदी सफाई जैसे जलसंरक्षण के पुनीत कार्य हेतु जनसहयोग लेने की बात कही। इस दौरान कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने बताया कि कटनी नदी सहित अन्‍य जल संरचनाओं का सीमांकन कराया जायेगा।

          हॉर्टीकल्चर विभाग द्वारा भी पानी चौपाल आयोजित कर किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही जन अभियान परिषद द्वारा बोरीबंधान, नदी एवं तालाबों के घाटों की साफ-सफाई, दीवार लेखन आदि कार्य किये जा रहें हैं। साथ ही इन कार्यों की नियमित समीक्षा भी की जा रही है।

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों को 35 लाख श्रम दिवस का कार्य दिया गया।

स्‍कूलों में बढ़ायें नामांकन

          बैठक में बताया गया कि इस वर्ष 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम गत वर्ष की तुलना में लगभग 3.5 प्रतिशत बेहतर रहा है। प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया कि जिले में मानकों का पालन न करने वाली निजी स्‍कूलों पर कार्यवाही करते हुये स्‍कूलों के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। साथ ही शासकीय स्‍कूलों में छात्रों का नामांकन बढ़ाने के लिये अभियान चलायें।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की समीक्षा

          बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की मंशानुसार भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत कटनी जिले ने समय से पूर्व ही सौ फीसदी लक्ष्‍य हासिल कर लिया है। राष्‍ट्रीय क्षय उन्‍मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 100 दिवसीय नि‍क्षय शिविर अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया है। जिले में चिन्हित 244 ग्रामों में हैंड होल्‍ड एक्‍सरे मशीन एवं स्‍थाई एक्‍सरे मशीन द्वारा विजयराघवगढ़, कटनी, बहोरीबंद एवं ढीमरखेड़ा विकासखंडों में टीबी मरीजों की स्‍क्रीनिंग हेतु आयुष्‍मान आरोग्‍य शिविर आयोजित किये जा रहें हैं। साथ ही जिले में मातृ मृत्‍यु एवं शिशु मृत्‍यु दर में भी लगातार कमी आ रही है। प्रभारी मंत्री ने मरीजों एवं आम नागरिकों के सुगम आवागमन हेतु पार्किंग एवं सफाई व्‍यवस्‍था सुदृढ़ करने कार्ययोजना पर अमल करने के निर्देश दिए।

          इसके अलावा बैठक में गेहूँ-चना एवं मसूर उपार्जन, महिला एवं बाल‍ विकास, नगर निगम, कृषि विभाग, सेतु निर्माण, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी, एनव्‍हीडीए, जल संसाधन एवं राजस्‍व विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, निगमायुक्‍त तपस्‍या परिहार, अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्रा, सहायक कलेक्‍टर श्‍लोक वायकर, संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल, एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, डिप्‍टी कलेक्‍टर विंकी सिंहमारे उईके सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्रभारी मंत्री श्री सिंह मसुरहा घाट में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यक्रम में हुए शामिल

प्रभारी मंत्री श्री सिंह मसुरहा घाट में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यक्रम में हुए शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d