कार्यवाही दिनांक 06.05.2026 को थाना कुंडीपुरा पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विशेष अभियान चलाकर ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। अभियान में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट स्थापित कर वाहनों की सघन जांच की गई।जांच दौरान कई वाहनों पर नियम-विरुद्ध काले शीशे (ब्लैक फिल्म) पाए गए। उक्त वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के अनुसार चालानी कार्रवाई की गई तथा मौके पर ही ब्लैक फिल्म हटवाई गई।थाना कुंडीपुरा पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहनों में अवैध ब्लैक फिल्म न लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें। नियमभंग करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।थाना प्रभारी कुंडीपुरा
उप निरीक्षक महेंद्र भगत
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


