• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में निगमायुक्त का बड़ा एक्शन बारिश से पहले जलभराव खत्म करने के सख्त निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
May 6, 2026
in कटनी
0
कटनी में निगमायुक्त का बड़ा एक्शन बारिश से पहले जलभराव खत्म करने के सख्त निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बुधवार प्रातः नगर निगम के माध्यम से संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों एवं समय सीमा में कार्यवाही हेतु चिन्हित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।निगमायुक्त  ने सभी संबंधित अधिकारियों को नगर के विभिन्न वार्डों में चल रहे सभी निर्माण एवं विकास कार्यों में तेजी लाते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने मैदानी अमले को लक्ष्य देकर उसके अनुरूप कार्य को पूर्ण कराए। इसके साथ ही सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास एवं निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कार्यो की मॉनिटरिंग करें और स्वीकृत विकास कार्यों को जल्द से जल्द से पूर्ण कराएं।

समीक्षा बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री असित खरे, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, सुनील सिंह, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, जयेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल सहित विभागीय लिपिकों की उपस्थिति रही।

बैठक में नगर विकास हेतु नवीन स्वीकृत 396 कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुल 111 कार्य पूर्ण किए गए हैं तथा शेष कार्य प्रगतिरत है।

निगमायुक्त द्वारा अप्रारंभ कार्य, भुगतान एवं अनुबंध हेतु शेष कार्य सहित अनुबंध की कार्यवाही के उपरांत अप्रारंभ कार्यो की विस्तार से समीक्षा की जाकर सभी कार्यो में प्राथमिकता से कार्यवाही कर तय समय-सीमा में वर्षा ऋतु के पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों दिए। निगमायुक्त ने वर्षा प्रारंभ होने के पूर्व मार्ग के गड्ढों की मरम्मत कराकर नागरिकों को सुगम आवागमन मुहैया कराने के भी निर्देश दिए। फिश पार्लर के निर्माण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पुरैनी स्थित फल मंडी के पास स्थल का चयन किया जाकर लेआउट आदि की कार्यवाही पूर्ण करा ली गई है। जिस पर निगमायुक्त द्वारा फिश पार्लर निर्माण की दिशा में शीघ्रता से कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

*वार्डवार विकास कार्यों की समीक्षा*

निगमायुक्त ने नगर के समस्त वार्डों के  स्वीकृत, प्रगतिरत एवं शेष कार्यों की वार्डवार विस्तृत समीक्षा कर अधोसंरचना के कार्यों में गति लाने के निर्देश कार्यपालन यंत्री आसित खरे को दिए। ऐसे प्रकरण जिनमें अनुबंध की कार्यवाही शेष है उन पर संबंधितों को सूचित कर शीघ्रता से कार्यवाही कराने अन्यथा की स्थिति में ब्लैक लिस्ट की कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। वहीं दर विश्लेषण संबंधी प्रकरणों का भी प्राथमिकता से निराकरण कराने के निर्देश अधिकारियों को देते हुए गुणवत्ता के साथ शेष निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया।

*जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुनिश्चित करें स्थायी समाधान*

आगामी वर्षा काल को दृष्टिगत रखते हुए नगर में जलभराव की समस्या की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से निगमायुक्त द्वारा दल करते हुए जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर समस्या का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में निगमायुक्त द्वारा गठित टीमों की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि विगत वर्ष जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई थी, उन स्थलों का प्राथमिकता के आधार पर निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाए। ताकि इस वर्ष नगर में विगत वर्ष जैसी जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो सके। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने वार्डों में चिन्हित जलभराव स्थलों का स्थल निरीक्षण कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा आवश्यक निर्माण एवं सफाई कार्य वर्षा पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लापरवाही अथवा उदासीनता के कारण किसी क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

समीक्षा के दौरान निगमायुक्त द्वारा विगत वर्ष जलभराव से संबंधित प्रकाशित समाचार पत्रों के माध्यम से अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों की जानकारी दी गई तथा निर्देशित किया गया कि सभी चिन्हित क्षेत्रों में मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें और जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करें। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने वर्षा पूर्व नगर के नाले-नालियों की सफाई, नाले नालियों का अतिक्रमण हटाने, अवरुद्ध जल निकासी मार्गों के सुधार करानें सहित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष मॉनिटरिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि नागरिकों को वर्षाकाल में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर सख्त*

*मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर सख्त*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d