आप सभी लोगों ने नायक फिल्म तो जरूर देखी होगी जिसमें फिल्मी अभिनेता अनिल कपूर जो एक दिन के मुख्यमंत्री बनने पर भ्रष्टाचार को खत्म करने तत्काल पर ही फैसला लेता था l
ठीक उसी अंदाज मैं कटनी जिले के रीठी सरकारी अस्पताल में नवगत बीएमओ डॉक्टर आशित निगम ने प्रभार ग्रहण करते ही भ्रष्टाचार और दालाली को जड़ से खत्म करने के लिए धीरे-धीरे एक्शन मोड़ शुरू कर दिया है l
वहीं वर्षो से चली आ रही एनआरसी मैं भर्ती कुपोषित बच्चो को मिलने वाले पोषण आहार मैं भारी लापरवाही को लेकर, संचालित रसोई के सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते हुये डाईट का समस्त प्रभार श्रीमति अंजना सिंह को हटा दिया गया l फिर हाल उनके स्थान पर रमजान खान को वैकल्पिक व्यवस्था के उद्देश्य से प्रभार सौपा गया है l श्रीमति अंजना सिंह को आदेशित किया गया है कि डाईट से संबंधित समस्त प्रभार तत्काल रमजान खान को सौपते हुये अद्योहस्ताक्षकर्ता को अवगत करावे साथ रमजान खान को आदेशित किया जाता है कि प्रतिदिन रसोई में भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण करे एवं पाई गई कमी से अद्योहस्ताक्षकर्ता को अवगत करावे l
अब देखना है कि सरकारी अस्पताल मैं लापरवाही को लेकर आगे किस कर्मचारी के ऊपर गाज गिरती है l
हरिशंकर बेन


