• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*सुविधाजनक और सुंदर कटनी’ के संकल्प के साथ अम्बेडकर वार्ड में विकास का शंखनाद*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 6, 2026
in कटनी
0
*सुविधाजनक और सुंदर कटनी’ के संकल्प के साथ अम्बेडकर वार्ड में विकास का शंखनाद*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*43 लाख की लागत से आधुनिक सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए महापौर और क्षेत्रीय पार्षद ने रखी आधारशिला, वार्डवासियों में दिखा उत्साह*

कटनी (5 मई) – शहर के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और वार्डों की तस्वीर बदलने के संकल्प के साथ कटनी के अम्बेडकर वार्ड में खुशहाली की नई नींव रखी है। सोमवार को वार्ड में लगभग 43 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ एक नई और सकारात्मक परंपरा के साथ हुआ। नगर की परंपराओं का सम्मान करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और क्षेत्रीय पार्षद संतोष शुक्ला ने वार्ड की कन्याओं—श्रुति यादव और श्रेया यादव के कर-कमलों से भूमिपूजन संपन्न कराया।

इस गौरवशाली अवसर पर एमआईसी सदस्य सर्व श्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, बीना बैनर्जी और पार्षद सीमा श्रीवास्तव ,पूर्व पार्षद डब्बू रजक,कमलेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

*महापौर का विजन: सुविधाजनक और सुंदर कटनी*

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने अपना विजन साझा करते हुए कहा कि नगर निगम का लक्ष्य हर वार्ड को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इन कार्यों से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से भी स्थायी राहत मिलेगी। यह विकास कार्य शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।

*वार्डवासियों की मांग हुई पूरी*

क्षेत्रीय पार्षद संतोष शुक्ला ने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही यह मांग अब पूरी हो रही है। कन्याओं द्वारा भूमिपूजन कराया जाना इस बात का प्रतीक है कि यह विकास आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। पक्की सड़क और नाली बनने से क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था सुधरेगी और नागरिकों को दैनिक जीवन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

*जनता का आभार और उत्साह*

इस अवसर पर वार्डवासियों में भारी उत्साह रहा और सभी ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अखिलेश ठाकुर, मयंक गर्ग, दिलीप राय, गौरव द्विवेदी, गोविंद राय, दिलीप अग्रवाल, संदीप झरिया, अनिरुद्ध चंदन, अनमोल प्रसाद और नंद किशोर साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नर्मदा में चलने वाली नावों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें*  *हंडिया के नर्मदा घाट को प्लास्टिक फ्री बनाया जाएगा*

नर्मदा में चलने वाली नावों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें* *हंडिया के नर्मदा घाट को प्लास्टिक फ्री बनाया जाएगा*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d