कालापीपल(बब्लू जायसवाल)नगर में आजकल पलक झपकते ही चोरियां होने लगी है,नगर के व्यापारी और लोग चोरियों से भयभीत हो चुके हैं,धीरे-धीरे पंचमुखी चौराहे पर डर माहौल निर्मित हो रहा है,पंचमुखी चौराहे पर बनी पुलिस सिर्फ शोपीस बनकर रह गई,इस चौकी पर एक भी पुलिस वाला ड्यूटी पर तैनात नहीं रहता है, यह पुलिस चौकी पर आवारा किस्म के लोगों का जमावाड़ा लगा रहता है क्योंकि पुलिस तो यह पर कभी रहती नहीं है,ताजा घटना पंचमुखी चौराहे पर स्थित हुकम सिंह राजपूत बडबेली की कृषि की दुकान की जहां पर चोर ने गल्ले रखें ₹50000 नगदी ले उड़े,इस घटना से नगर में सनसनी फ़ैल गई,कुछ पूर्व ही 50 कम की दूरी पर से किसान से एक लाख सत्तर हजार रुपए दिनदहाड़े गाड़ी में रखें पैसे चोर चुरा ले गए थे,आज तक कालापीपल पुलिस चोरीयो का कोई पता नहीं लगा पाई, गैस गोदाम पर हुई चोरीयो का सुराग पुलिस के पास नहीं है।
अंत में-: इन सब घटनाओं को देखकर ऐसा लगता हैं कि कालापीपल से पुलिस कब है भय खत्म हो चुका है,सूत्रों का कहना है कि कालापीपल पुलिस कामों पर कोई ध्यान नहीं है,वहां तो नेताओं के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है,क्योंकि थाने पर एफआईआर भी बैगर राजनीतिक पावर से नहीं लिखी जाती है।


