• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*महाराष्ट्र की टीम ने छिंदवाड़ा से सीखा अतिथि सत्कार* *किला, पहाड़, बावडिय़ां देखी, होम स्टे संचालन के गुर सीखे*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 30, 2026
in कटनी
0
*महाराष्ट्र की टीम ने छिंदवाड़ा से सीखा अतिथि सत्कार*  *किला, पहाड़, बावडिय़ां देखी, होम स्टे संचालन के गुर सीखे*
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिंदवाड़ा/ 30 अप्रैल 2026/* मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम देवगढ़ में महाराष्ट्र के नासिक, पुणे, धूले जिले से आई टीम ने होम स्टे संचालन और अतिथि सत्कार के गुर सीखें। टीम के 40 सदस्यों ने दो दिनों तक देवगढ़ में रहकर ऐतिहासिक किला, बावडिय़ां देखीं। ग्रामीण आदिवासी परिवार पर्यटन गतिविधियों के संचालन में परिवार सहित सहभागिता करते हैं, इससे रूबरू हुए।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा में होम स्टे सफलतापूर्वक संचालित हो रहें हैं। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की होम स्टे परियोयना के सफल क्रियान्वय व जमीनी कार्य को देखने के लिए शबरी आदिवासी वित्त व विकास महामंडल का दल पर्यटन ग्राम देवगढ़ पहुंचा था।

इस दल का नेतृत्व कर रहे श्री प्रशांत ब्राह्मणकर के कुशल मार्गदर्शन में नासिक, पुणे, धूले के होम स्टे हितग्राहियों ने होम स्टे निर्माण से लेकर इसके संचालन की पूरी प्रक्रिया को जाना व समझा। भोपाल से आए होम स्टे परियोजना के प्रभारी अधिकारी श्री आरडी सिद्दीकी ने प्रभावी तरीके से पूरी योजना, अतिथि सत्कार, पर्यटकों की बुकिंग से लेकर यहां होने वाली गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी दी। दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचें अध्यन दल ने अलग-अलग होम में रहकर होम स्टे संचालकों से बातचीत में उनके अनुभव जाने। जय भवानी ग्राम विकास समिति ने भ्रमण दल की पूरी व्यवस्थाएं संभालीं। भ्रमण के अंतिम दिन कार्यशाला में सभी ने अपने अनुभव साझा किए। देवगढ़ से मिले अनुभवों को अपने गांवों में बनने वाले होम स्टे में साकार करने का भरोसा दिया। कार्यशाला में होम स्टे परियोजना के प्रभारी अधिकारी श्री आरडी सिद्दीकी, डीएटीसीसी के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत, पर्यटन प्रबंधक गिरीश लालवानी, बैक टू विलेज संस्था से तन्या सिन्हा सहित होम स्टे संचालक मौजूद थे।

*भ्रमण के होंगे अनेक फायदे* –
शबरी आदिवासी वित्त व विकास महामंडल के दल को पर्यटन ग्राम देवगढ़ भ्रमण के अनेक फायदे होंगे। दल में शामिल महिलाओं ने बताया कि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से हुआ यह अध्यन भ्रमण हमारे लिए लाभदायक है, हमारे यहां पर होम स्टे बनना है, यहां से सीख लेकर हम अपने होम स्टे को और सुविधाजनक, पर्यटकों के अनुकूल बनाएंगे। साथ ही पर्यटन समिति के कामकाज को अधिक सरल बनाने, पर्यटकों को होम स्टे से जोडऩे के लिए हमें कई जरूरी टिप्स यहां मिले हैं।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सुश्री कौर ने अमृत सरोवर एवं गली प्लग निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश*

*सुश्री कौर ने अमृत सरोवर एवं गली प्लग निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d