कालापीपल(बब्लू जायसवाल)केंद्र की मोदी और मध्य प्रदेश की मोहन सरकार सहित आईजी जोन द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जाने वाले नशा मुक्ति अभियान की जमीनी हकीकत शुजालपुर एवं कालापीपल में चौंकाने वाली है,क्षेत्र में फल-फूल रहा अवैध शराब का कारोबार जो आम जनमानस के लिए सबसे बड़ी गंभीर समस्या बन गया है,प्रतिदिन शराब की वजह से मारपीट और विवाद की घटनाएं बड़ी एक तरफ आईजी जोन के नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध कारोबारी भूमिगत दिखाई दे रहे हैं,लेकिन शुजालपुर एवं कालापीपल के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान का कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा,आखिर यह अभियान चलाने के बाद भी शहरी एवं
ग्रामीण क्षेत्रों में बेकाबू अवैध शराब के कारोबार पर कोई
नियंत्रण हैं,मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर सभी अहातों को बंद करवा दिया गया था,
आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है अवैध शराब का गोरखधंधा ?
विशेष कर नगर में शराब का अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है शराब ठेकेदारों से मिलने वाले नजराना की वजह से आबकारी विभाग मात्र औपचारिकताएं पुरी कर कागजी घोड़े दौड़ाने तक ही सीमित है,ग्रामीण क्षेत्र सहित नगर में कई ऐसी देशी-विदेशी शराब दुकान खुलने के उपरांत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र क्या वातावरण पूर्ण रूप से प्रदूषित हो चुका है,संपूर्ण क्षेत्र में सैकड़ो दुकान असंवैधानिक रूप से संचालित की जा रही है,शासन एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशों के बात भी यह सब चलते रहना निश्चित रूप से आपसी तालमेल को दर्शाता है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।


