लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने शिक्षा विभाग में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का निराकरण न करने पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी और जिला परियोजना समन्वयक प्रेमनारायण तिवारी व मध्यप्रदेश जल निगम के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में खराब रैंकिंग पर जिला खनिज अधिकारी और सीएमचओ से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएफओ को लंबित शिकायतों के निराकरण में प्रगति एवं सुधार हेतु पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री तिवारी ने डिजिटाइजेशन कार्य में रूचि नहीं लेने वाले पटवारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश तहसीलदारों को दिये। उन्होंने लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा से बाह्य लंबित आवेदनों पर पंचायत सचिवों के विरूद्ध अर्थदंण्ड लगाने की कार्यवाही करने के भी निर्देश जनपद पंचायतों के सीईओ को दिए।


