• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

एसडीएम व तहसीलदार प्रतिदिन 5 उपार्जन केन्‍द्रों का करें निरीक्षण- कलेक्‍टर श्री तिवारी

by Manish Gautam Chiefeditor
April 27, 2026
in कटनी
0
कलेक्‍टर ने 5 लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (27 अप्रैल)- कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम एवं तहसीलदार प्रतिदिन समर्थन मूल्‍य पर गेहूँ उपार्जन केन्‍द्रों का निरीक्षण करें। उपार्जन केन्‍द्रों पर छन्‍ना, पंखा, पेयजल और बारदानों की उपलब्‍धता सुनिश्चित करें। साथ ही केन्‍द्रों में किसानों की भीड़ प्रबंधन एवं गेहूँ के परिवहन पर विशेष ध्‍यान दें। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने यह निर्देश सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये।

          इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्रा और नवागत सहायक कलेक्‍टर श्‍लोक वाइकर मौजूद रहें।

जनगणना तैयारी की समीक्षा

          जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुये कलेक्‍टर श्री तिवारी ने तहसीलदारों द्वारा प्रगणकों को 30 अप्रैल तक किट वितरित करने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत के सीईओ और पंचायत सचिवों को 1 मई से शुरू होने वाले मकान सूचीकरण के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया ।

जलगंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा

          बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कौर ने जलगंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुये सभी विभागों को प्राप्‍त लक्ष्‍यों को तय समय में पूर्ण कर पोर्टल पर इंट्री करने के निर्देश दिये। उल्‍लेखनीय है कि जलगंगा संवर्धन अभियान में कटनी जिले की प्रदेश में 19वीं रैंक है।

टीएल पत्रों की समीक्षा

बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, राजस्‍व, कृषि, जल संसाधन, आदिम जाति कल्‍याण, मत्‍स्‍य, वन, भू-अभिलेख, प्रदूषण नियंत्रण, खाद्य, आबकारी, शिक्षा आदि विभागों के अंतर्गत लंबित टीएल पत्रों की समीक्षा की और लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए

मिलावटखोरों के विरूद्ध करें कार्यवाही

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अभियान चलाकर मिलावटी एवं अशुद्ध खाद्य उत्‍पाद बनाने वाली जिले की बड़ी फैक्ट्रियों में औचक निरीक्षण कर उनके विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सोलर पंप योजना की करें लक्ष्‍यपूर्ति

मुख्‍यमंत्री सोलर पंप योजना की समीक्षा के दौरान उपसंचालक कृषि ने बताया कि 559 के लक्ष्‍य के विरूद्ध अब तक 509 किसानों ने पैसा जमा कर दिया है और अब तक 36 किसानों के यहां सोलर पंप स्‍थापित किये जा चुके हैं। जिस पर कलेक्‍टर ने एलडीएम को शेष किसानों के ऋण स्‍वीकृत कराने के निर्देश दिए ताकि शेष किसानों के यहां भी सोलर पंप स्‍थापित किया जा सके।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग को आधार सुधार की सभी बायोमेट्रिक मशीनें एक्टिवेट कराकर परियोजनाओं में चालू करने के निर्देश दिए।

उन्‍होंने को-ऑपरेटिव बैंक को कृषि विभाग से समन्‍वय कर प्राथमिक कृषि साख सहकारी     समितियों के लिए सदस्‍यता अभियान चलाकर किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग में रिक्‍त पदों की जानकारी दो दिनों के भीतर देना सुनिश्चित करें ताकि लंबे समय से लंबित अनुकंपा नियुक्तियों को शीघ्र पूरा किया जा सके।

बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने 29 अप्रैल को प्रस्‍तावित सीएस बैठक के एजेण्‍डा पर चर्चा करते हुये सभी विभागों को निर्धारित बिंदुओं पर प्रगति लाने के निर्देश दिए।

          सभी एसडीएम एवं तहसीलदार उपार्जन केन्‍द्रों का निरीक्षण करें एवं नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

समग्र ई-केवाईसी की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनपद पंचायत बड़वारा और रीठी को ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में प्रायोगिक परीक्षा संपन्न

शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में प्रायोगिक परीक्षा संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d