• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के चलते इटारसी पुलिस ने कार सहित पकड़ा अवैध शराब का जखीरा,सप्लायर शराब ठेकेदार की पुलिस को तलाश…!

by Manish Gautam Chiefeditor
April 24, 2026
in नर्मदापुरम
0
पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के चलते इटारसी पुलिस ने कार सहित पकड़ा अवैध शराब का जखीरा,सप्लायर शराब ठेकेदार की पुलिस को तलाश…!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा आईपीएस के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। जबकि अवैध शराब पर अंकुश लगाने का कार्य करने वाला मूल विभाग आबकारी विभाग के जवाबदारों की कोई भी बड़ी कार्रवाइयों कहीं नजर नहीं आ रही है। जबकि शराब विक्रय पर प्रतिबंधित नर्मदापुरम में भी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी जितेन्द्र पाठक के निर्देशन में सिटी कोतवाली और देहात पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। वही इटारसी क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर मिल रही शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक अत्यंत गंभीर हैं। जिसको लेकर निरंतर मिल रही शिकायतों पर इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में पुलिस टीम को उस वक्त अवैध शराब के मामले में बड़ी कामयाबी मिली जब उन्होंने कार सहित शराब का जखीरा पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों द्वारा पुलिस द्वारा जप्त शराब भाट मोहल्ला निवासी संदीप मिहानी की बताई गई है। वहीं पुलिस के लिए अब अवैध शराब सप्लाई करने वाले शराब ठेकेदार को पकड़ना भी एक चुनौती होगी। दूसरी तरफ पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार 24 अप्रैल को मुखबिर द्वारा थाना इटारसी में सूचना मिली कि एक सफेद रंग की टाटा कार में भरकर कुछ लोगो द्वारा बैतूल मार्ग से होते हुए भारी मात्रा में अवैध रुप से शराब भरकर इटारसी में खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही हैं। जिसे तुंरत पहुँचकर पकडा जा सकता है पूर्व में ही अवैध शराब को लेकर सख्ती करने संबंधी पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा दिए गए आदेश, अति.पु. अधीक्षक से प्राप्त निर्देश एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्ग दर्शन में उक्त सूचना पर थाना इटारसी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम का गठन किया गया एंव गवाहो के साथ पथरोटा पुलिया के पास संदेहियो का इंतजार किया गया। जो कि एक सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 04 सी डब्ल्यू 0952 की इटारसी की और आती नजर आई। कार चालक द्वारा पुलिस को देखकर कार को घाटली की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग की ओर मोड लिया गया परंतु पुलिस स्टाफ द्वारा उक्त कार को घेरकर पकड लिया गया कार चालक से पूछताछ पर अपना नाम अब्दुल जाहिद अंसारी पिता अब्दुल अजीज उम्र 32 वर्ष निवासी भाट मोहल्ला इटारसी एंव बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हेमंत राजपूत पिता प्रेमसिंह राजपूत उम्र 54 वर्ष निवासी गांधी नगर इटारसी का होना बताया गया। कार की तलाश लेने पर उसमें देसी विदेसी शराब की कुल 26 पेटियाँ प्राप्त हुई जिसमें शराब की मात्रा 241.200 लीटर होनी पाई गई, जिस पर पुलिस द्वारा कार सहित समस्त शराब जप्त कर ली गई है, जो कि कुल मशरुका 6,45,000/- रुपयो का जप्त हुआ है। आरोपियो द्वारा पूछताछ पर उक्त जप्तशुदा शराब संदीप मिहानी निवासी भाट मोहल्ला इटारसी की होनी बताई गई है। जिसे प्रकरण में आरोपी बनाया गया है, शेष आरोपी की पता तलाश की जा रही है।
उक्त कारवाही में
विशेष भूमिका थाना प्रभारी गौरव बुंदेला, उनि विपिन पाल, प्र. आर. 484 मनमोहन अहिरवार, प्र.आर. 268 रामनारायण, आर. 535 महेन्द्र गुर्जर, आर. 538 साकिर, आर. 392 बंसत आर. 714 अनिल पाल आर 40 अंकित गौर की रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नेगाई निवासी सैयद अली सचिव को जिला पंचायत कटनी में सम्मानित किया गया

नेगाई निवासी सैयद अली सचिव को जिला पंचायत कटनी में सम्मानित किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d