सिलौंडी: “राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस जिला पंचायत कटनी में ग्राम पंचायत स्तर पर अच्छा कार्य करने वाले नेगाई निवासी सैयद अहमद अली को सम्मानित किया गया । सैयद अहमद अली अभी वर्तमान में ग्राम पंचायत बरहटा में पदस्थ है। अपने मधुर संवाद से ग्रामीण के हर कार्य को प्रमुखता के साथ करने वाले सचिव को सम्मान मिलने से पूरे क्षेत्र में खुशी है।
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य और सामाजिक समरसता व विकास में योगदान के लिए दिया गया है। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस हर साल 24 अप्रैल को मनाया जाता है।


