• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

हाईवे पर अंधी हत्या का खुलासा! शराब पार्टी में हुई थी हत्या कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन

by Manish Gautam Chiefeditor
April 24, 2026
in कटनी
0
हाईवे पर अंधी हत्या का खुलासा! शराब पार्टी में हुई थी हत्या कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने किया हाईवे पर हुई अंधी हत्या का खुलासा
कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनव विक्रम सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष देहरिया एवं एसडीओपी महोदय श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना स्लीमनाबाद प्रभारी कार्य. निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर घटना के फरार आरोपियों का पता तलाश कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था।
घटना विवरण – दिनांक 10/11-04-2026 की दरम्यानी रात को थाना स्लीमनाबाद पुलिस को डायल – 112 से सूचना मिली कि नेशनल हाईवे रोड पर वाहन क्रमांक MP 20 GA 6242 में एक अज्ञात व्यक्ति खून से लथपथ हालत में मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर तत्काल डायल – 112 एवं चौकी प्रभारी अनील यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे एवं उक्त अज्ञात व्यक्ति को तत्काल डायल – 112 से शासकीय अस्पताल स्लीमनाबाद कटनी लेकर भेजा गया, जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।
सूचना पर मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 216/26 धारा 103(1) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तकनीकी विवेचना में अज्ञात मृतक की पहचान इरफान पिता हबीबुल्ला निवासी थाना गढ़ा, जिला जबलपुर उम्र 42 वर्ष, पेशा मजदूर के रूप में हुई। थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं एफएसएल टीम जबलपुर द्वारा घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए।
मृतक के परिजनों एवं वाहन मालिक से पूछताछ की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मृतक के आने-जाने वाले स्थानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से निरीक्षण कर अज्ञात संदिग्धों की पहचान की गई। दिनांक 22/04/2026 को मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध रोहित कोल पिता राम सुकान कोल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बांधी थाना स्लीमनाबाद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी अमन चौबे पिता पंकज चौबे के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी ने बताया कि दिनांक 22 मार्च को आरोपीगण स्लीमनाबाद से जबलपुर के मध्य स्थित हिलटॉप होटल में शराब पीने गए थे। वहां मृतक से पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिस पर दोनों आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट कर हत्या कर दी।
प्रकरण में आरोपीगण –
(1) रोहित कोल पिता राम सुकान कोल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बांधी थाना स्लीमनाबाद
(2) अमन चौबे पिता पंकज चौबे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बांधी थाना स्लीमनाबाद
दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में प्रयुक्त वाहन एवं मृतक का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
सराहनीय भूमिका –
एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक अनिल यादव, प्रधान आरक्षक 509 प्रेमशंकर पटेल, प्रधान आरक्षक 444 लखन पटेल, आर रोहित पाठक, आर रजनीश टोकाम, आर विशाल, आर रोहित पटेल, साइबर सेल से आर अनिल साकेत, आर संदीप सिंह, आर अमित श्रीपाल की सराहनीय भूमिका रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
एलपीजी की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, 4642 सिलेंडर जब्त

एलपीजी की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, 4642 सिलेंडर जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.