कालापीपल(बब्लू जायसवाल)
मध्य प्रदेश के सभी जिलों के साथ शाजापुर जिले में भी 10 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है, जिले में अभी तक बड़े किसानों के स्लॉट बुक नहीं हो रहे हैं,स्लॉट बुकिंग नहीं होने से किसान बेहद परेशान नजर आ रहे हैं,अपनी उपज बेचने आए किसानों को परेशानियों का सामना न करना पड़ रहा है,इसके लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए थे,लेकिन प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम कहीं न कहीं फेल नजर आ रहे हैं,बात करते हैं खरदौनकला के वेयरहाउस पर मंगलवार को किसान का गेहूं रिजेक्ट कर दिया गया,गुस्साए किसानों ने सड़कों पर ट्राली खड़ी कर चक्का जाम कर दिया,क्षेत्र में कई जगह केंद्रों पर यह स्थिति निर्मित हो रही है,किसानों को इन दिनों समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है,किसानों का आरोप है कि एक तरफ प्रशासन ने खरीदी देर से शुरू की,तो वहीं दूसरी तरफ स्लॉट बुक करने में किसान परेशान हो रहा है,किसानों का कहना है कि स्लॉट बुक नहीं होने से किसानों का गेहूं घरों में ही रखा हुआ है,जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
‘किसानों के पास पैसा नहीं’
बता दें कि शादियों का सीजन चल रहा है,कुछ किसानों के यहां शादी है,लेकिन किसानों के पास पैसा नहीं है. कुछ किसानों के ऊपर ऋण भी है और किसान कर्ज में डूबा हुआ है,वहीं किसानों का आरोप है कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है,पंजीयन के नाम पर पंजीयन करवा लिया गया है,लेकिन स्लॉट बुक नहीं हो रहे हैं,सरकार ढोल बजाकर कह रही है कि हम किसान कल्याण वर्ष मना रहे हैं,लेकिन किसान खुश नहीं हैं,गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग में तकनीकी खराबी (सर्वर/OTP समस्या) से किसान बेहद ही परेशान हैं।
किसानों की समस्या के मुख्य कारण-:
1.समस्या:-सर्वर धीमा होने, OTP नहीं आने और ‘सेटेलाइट वेरिफिकेशन’फेल होने के कारण किसान स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं।
2.किसान अपनी फसल को बैंकों से लिए गए ऋण को चुकाने और अन्य जरूरतों के लिए बेचने का प्रयास कर रहे हैं,लेकिन तकनीकी बाधाओं के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


