आज वन मंडल कार्यालय हरदा सामान्य में वनमंडल अधिकारी हरदा सामान्य श्रीमती ज्योति मुड़िया ने वन विभाग के कर्मचारियों के ऐसे बच्चे जिन्होंने इस वर्ष कक्षा 12वीं एवं कक्षा दसवीं
में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, को उनके अभिभावक सहित वन मंडल कार्यालय हरदा में बुलाकर सम्मानित किया। सम्मानित बच्चों में कुमारी थल वंदना मल्हारे पिता रामस्वरूप मल्हारे वनरक्षक, जिन्होंने कक्षा 10 में 98.2% लाकर हरदा जिले में प्रथम स्थान एवं प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है सहित हर्षित कुशवाह, कुमारी दृष्टि बिल्लौरे, अथर्व शर्मा, प्रिंस नटेरिया, दिव्यांशु बामने और कुमारी प्राची जामोद को पुष्प हार पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। वन मंडल अधिकारी हरदा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह से प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी मगरधा सामान्य मुकेश रघुवंशी एवं हरदा वन मंडल के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट


