छिंदवाड़ा। आजाद समाज पार्टी कांसीराम / भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रदीप जुलमे जी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एड. चंद्रशेखर आजाद जी के कार्यों से प्रभावित होकर मुस्लिम समुदाय के भाई मोईन खान जी ने अपने समुदाय के लगभग 50 कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप जुलमे जी ने मोईन खान जी को नीला गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उन्हें जिला सचिव पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
मोईन खान जी ने कहा कि समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी द्वारा दिए गए संविधान और अधिकारों की रक्षा करना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है, और यह लड़ाई आजाद समाज पार्टी कांसीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखर आजाद जी के नेतृत्व में लड़ी जा रही है। इसी विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता स्वीकार की।
यह आयोजन आईटी सेल प्रभारी विनोद पाटिल जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष एड. अजय ढाकरे जी, नगर उपाध्यक्ष विजय वाधवानी जी, विधानसभा प्रभारी एड. यशवंत बघेल जी, भीम आर्मी भारत एकता मिशन के वरिष्ठ महासचिव मदन बरखाने जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मोईन खान जी के साथ सूफियान शाह, रहीन अली, शेख ओवैस, शेख आशिफ, मोहम्मद नूर, फैजान शाह, तौसीफ शाह, विवेक तावड़े, हर्षल राज, अभिषेक उइके, आदित्य डेहरिया, आदर्श बन्देवार, दर्श खरे सहित अन्य साथियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली।
पार्टी नेतृत्व ने बताया कि आने वाले समय में सभी नए साथियों को संगठन में उचित जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


