*और 4 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।*
विवरण 07/04/2026 को शाम करीब 07:00 बजे छिंदवाड़ा के वकील संतकुमार पाल ने अपनी मोटरसाइकिल को कोतवाली थाना परिसर की पार्किंग में खड़ी की थी, जो बाद में गायब मिली। इस पर 11/04/2026 को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर धारा 303(2) बी एन एस के तहत अपराध क्रमांक 261/26 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। चोर गिरोह की पहचान और गिरफ्तारीपुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देशों पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और शेख नसीम (ग्राम सालबर्डी, थाना मोर्सी, जिला अमरावती, महाराष्ट्र) की पहचान की। नसीम अपने साथियों संदेश धुर्वे और आकाश झोड़ के साथ
अमरावती, नागपुर, वर्धा, बैतूल, छिंदवाड़ा आदि जगहों से चोरी की मोटरसाइकिलें लेकर उनकी नंबर प्लेट बदलने और पार्ट्स बेचकर रुपये कमाने की योजना बना चुका था। जप्त वाहन और मामलाआरोपियों के कब्जे से 19 मोटरसाइकिलें अलग‑अलग जगहों पर छिपाकर रखी हुई मिलीं, जिनमें हीरो स्प्लेंडर, हीरो पेंशन प्रो, बजाज डिस्कवर, होंडा, टीवीएस स्टार सिटी आदि के मॉडल शामिल हैं; कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। विवेचना में शेख नसीम, संदेश धुर्वे, आकाश झोड़ और विजय आहाके (वाहन खरीदार) के विरुद्ध धारा 303(2), 313, 238, 345, 317(2), 3(5) बी एन एस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। पुलिस की भूमिका और सम्मानइस कार्रवाई में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, SIT निरीक्षक ब्रिजेश रघुवंशी, प्रकाश सनोडिया, आरक्षक रमेश यादव, नितिन सिंह, लता श्रीवास, आदित्य रघुवंशी, विकास बैस, सागर डहेरिया, अमित तोमर, अंकित जैन, अनिल बघेल, CRTC निरीक्षक छत्रसिंह भलावी व आरक्षक मयंक आदि की अहम भूमिका रही, जिन्हें जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


