• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब का जखीरा एक घर से पकड़ा,शराब ठेकेदार की खोज शुरू..!

by Manish Gautam Chiefeditor
April 19, 2026
in नर्मदापुरम
0
देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब का जखीरा एक घर से पकड़ा,शराब ठेकेदार की खोज शुरू..!
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय धार्मिक नगरी नर्मदापुरम नगर में शराब प्रतिबंधित होने के बाद भी शराब माफियाओ द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। चोरी छुपे कुछ स्थानों पर खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक घर पर छापामार कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध शराब का स्टॉक जप्त कर देहात पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
देहात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 18 अप्रैल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आदर्श नगर में अपने घर में अवैध शराब बेचने के लिये रखे है। इसके बाद देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन,एएसपी अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेंद्र कुमार पाठक के निर्देशन में थाना देहात नर्मदापुरम की टीम द्वारा त्वरित विधिवत कार्यवाही करते मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुचकर बताये हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा। जिसने अपना नाम विशाल जाटव पिता बैजू उर्फ बैजनाथ जाटव उम्र 20 साल निवासी आदर्श नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी नर्मदापुरम का होना बताया। जिसके घर की तलाशी लेने पर घर के अन्दर पहले कमरे में दो काले काले,भूरे रंग के दो बड़े बेग को चेक करने पर दोनों बेगो में देशी मदिरा शराब के 180 ML के क्वाटर से भरे पाए गये। जो एक बेग में गिनती करने पर बेग के ऊपरी हिस्से में खुले में 50 क्वाटर एवं 04 खाकी रंग की कार्टून की पेटी जिसमे प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर देशी मदिरा शराब प्रत्येक क्वाटर 180 ML के, व दूसरे बेग में ऊपरी हिस्से में खुले में 50 क्वाटर एवं 04 खाकी रंग की कार्टून की पेटी जिसमे प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर देशी मदिरा शराब प्रत्येक क्वाटर 180 ML के मिलने पर मौके पर कुल दो बेगो में 08 खाकी रंग की कार्टून की पेटी जिसमे 50-50 क्वाटर व 50-50 क्वाटर देशी मदिरा शराब बेगो में खुले मिले। कुल शराब 500 क्वाटर देशी मदिरा शराब जूमला 90 लीटर कीमती 37,500 रूपये का अवैध होने पर विधिवत जप्त कर आरोपी विशाल पिता बैजू उर्फ बैजनाथ जाटव(20) निवासी आदर्श नगर नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया I आरोपी के विरुद्ध थाना देहात नर्मदापुरम में पूर्व से अवैध शराब के संबंध में 06 प्रकरण एवं 03 प्रकरण संबंधी दर्ज हैI वहीं पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब के संबंध में खोजबीन की जा रही है कि पकड़ी गई अवैध शराब किस ठेकेदार द्वारा प्रतिबंधित नर्मदापुरम नगर के लिए उपलब्ध कराई गई है।उक्त कारवाही में निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, सउनि प्रवीण शर्मा, सउनि सुखनंदन नर्रे, आर. 305 कपिल विश्वकर्मा,आर. 864 जितेंद्र सिंह राजपूत,आर.927 सतीराम, आर.भूपेंद्र वर्मा , महिला आर.26 राधिका की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*डी ए वी कैलड्रीज पब्लिक स्कूल में मनाई गई महात्मा हंसराज जी की 162वीं जयंती, गूंजे उनके आदर्श*

*डी ए वी कैलड्रीज पब्लिक स्कूल में मनाई गई महात्मा हंसराज जी की 162वीं जयंती, गूंजे उनके आदर्श*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d