कलेक्टर श्रीमती विदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले भर में खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया।
कार्रवाई के दौरान विभाग ने सख्ती दिखाते हुए चार वाहनों को जब्त किया। इनमें वाहन क्रमांक MP20HB6775 को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर थाना मैहर में जब्त कर खड़ा कराया गया।
वहीं, वाहन क्रमांक MP17HH3848 एवं MP53ZB7754 को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर थाना रामनगर में खड़ा कराया गया। इसके अतिरिक्त एक बिना नंबर का वाहन भी अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा गया, जिसे थाना अमरपाटन में खड़ा कराया गया है।
सभी वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रकरण तैयार कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


