कटनी।कैमोर के प्रसिद्ध उद्योगपति समाजसेवी एवं कटनी भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब ख़ान की पुत्री शनिजा अफ़रोज़ ख़ान ने सीबीएसई बोर्ड से 10 वी की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर कैमोर के साथ कटनी ज़िले का मान बढ़ाया है। कुमारी शनिज़ा ने एआई विषय में 100 अंक में से 100 अंक ग्रहण किए है।
विदित हो कि आप भोपाल दिल्ली पब्लिक स्कूल में अध्ययन रत है। इंजीनियर नवाब ख़ान वर्तमान में भोपाल में निवासरत है। आपकी बड़ी बेटी एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा है और पुत्र नायाब 9 वी क्लास में अध्ययनरत है।जो की राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में स्कूल का प्रतिनिधित्व कर चुके है,साथ पढ़ाई में भी अव्वल श्रेणी में रहते है।शानिज़ा की सफलता के लिए सभी लोगो ने परिवारजनों को शुभकामनाएँ दी है।इंजीनियर नवाब ख़ान की धर्म पत्नी शबीना अफ़रोज़ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है लेकिन ग्रहणी क्रूप में बच्चों की शिक्षा में अपना पूरा समय देती है।
नवाब ख़ान ने भी सभी शुभ चिंतकों का आभार जताया है


